बेशकीमती 0.606 हेक्टेयर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई
लगभग 18.18 करोड़ रुपये कीमत की है यह जमीन
ग्वालियर 20 अगस्त 2026/ जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमण कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर राजस्व अनुविभाग झांसी रोड के अंतर्गत ग्राम बाराघाटा क्षेत्र में स्थित बेशकीमती लगभग 0.606 हेक्टेयर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए सर्वे क्रमांक 62 में स्थित इस जमीन से बेजा कब्जा हटाकर शासन के आधिपत्य में लिया। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का मूल्य लगभग 18 करोड़ 18 लाख रुपये आंका गया है।
एसडीएम झाँसी रोड श्री अतुल सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा पक्का निर्माण कर टीन शेड से ढककर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। साथ ही, भूमि पर दो बड़े गोदाम बन