Public App Logo
पर्यावरण संरक्षण में युवा पीढ़ी की भागेदारी अहमः सुरजीत सिंह ठाकुर हरडगलू जंगल में रोपे 150 पौधे पधर (मंडी)। वन रेंज द्रंग द्वारा मंगलवार को जुंढर नर्सरी के समीप हरड़गलू जंगल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पवर सुरजीत सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने भेड़ा का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर 150 पौधों का रोपण किया गया जिनमें भेडा, आंवला, अमरूद, देवदार दाद् प्रजाति शामिल हैं। वन परिक्षेत्रा अधिकारी मंजू कुमारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया वन रेंज दंग के अंर्तगत मानसून सत्र में 15 हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जंगलों पर आजीविका को लेकर आधारित वर्तनदारों के साथ साथ महिला मंडलों की भागेदारी को सुनिश्चित बनाया गया। पौधारोपण उपरांत चिहिन्त स्थानों पर बाड़बंदी के साथ साथ पौधों के संरक्षण और संर्वधन की जिम्मेवारी विभाग की रहेगी। इच्छुक लोग विभाग की इस पहल में भी सहयोग कर सकते हैं। गत वर्ष रेंज के अधीन विभिन्न जंगलों में लगभग 25 हजार पौधों का रोपण किया गया था। चालु वर्ष में इस पूरे एरिया को मेंटीनस वर्क में शामिल किया गया है ताकि रोपे गए पौधों की सही तरीके से देखभाल हो सके। इस मौके पर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि युवाओं के लिए पौधरोपण कार्यकम पर्यावरण संरक्षण और संर्वधन को लेकर प्रेरणा है। इस कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को बढ़चढ़ कर अपनी भागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन का संरक्षण और संर्वधन करने से र्यावरण का संरक्षण संभव है। मानसून सत्र को प्र्यावरण संरक्षण के लिए अनुकूल माना गया है। इस दिशा में वन विभाग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम सराहनीय पहल का हिस्सा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित रहे दंग स्थित नारला कालेज के एनसीसी विंग के छात्रों से सरकार के एंटी चिटा कार्यक्रम में सहयोग करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से रोकने में युवाओं की भागेदारी अहम है। इस दिशा में युवाओं को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के भाग्य की तस्वीर है। नशे ने इस तस्वीर को मिटाने का काम किया है। नशे का जद से खात्मे के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा तभी हम एक सशक्त और मजबूत राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। कार्यकम में कालेज प्राचार्य निशा वैद्य, एनसीसी विंग के प्रभारी सुरेश कुमार, डिप्टी रेंजर खुशहाल ठाकुर, रंजना कुमारी, योग राज, जीवन कुमार, वन रक्षक रंगीलू कटारिया, धर्मपाल, सुरेश कुमार राज कुमार दिनेश कुमार वन मित्र ज्योति कुमारी, मीना देवी सुमन कुमारी मोहित कुमार, शालू कुमारी, सुमन, महिला मंडल जुंढर की प्रधान चंपा राव सहित सभी सदस्य उपस्थित रही! - Mandi News