Public App Logo
Profile Picture

Lalit Thakur

@lalithjapadhar
34Followers
2Following
कटौला:- मंडी-बजौरा वाया कटौला सड़क कांढी के पास बन्द सड़क को खोलने में जुटी मशीनरी।
पधर:- पधर-नौहली सड़क मार्ग पर गलमाठा- पपलाहन के बीच में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण फिलहाल मार्ग बंद है.
कटौला-मंडी-बजौरा वाया कटौला सड़क कांढी से आगे पहाड़ी से मलबा जितने से बन्द है।
पधर:-पधर नौहली सड़क मार्ग पर गलमाठा- पपलाहन के बीच में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण फिलहाल मार्ग बंद है।
लडभड़ोल:- पूर्व सैनिक लीग लडभड़ोल ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, नशा मुक्ति की ली शपथ
पधर:- पधर में धूमधाम से मनाया गया. 80 वां स्वतंत्रता दिवस! एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने किया ध्वज्जारोहन, मार्च पास्ट की सलामी ली, लोगों को दिया अपना सन्देस।
शारदा माता मंदिर कमेटी माकन ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
<nis:link nis:type=tag nis:id=ladbharol nis:value=ladbharol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jogindernagar nis:value=jogindernagar nis:enabled=true nis:link/>
पधर: पधर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर वीर नारियों को सम्मानित करते SDM सुरजीत सिंह।
पधर: पधर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम के लिए सज धज के बैठी अपनी बारी का इंतजार करती पधर स्कूल की नन्ही छात्रा।
पधर:- पधर में धूमधाम से मनाया गया. 80 वां स्वतंत्रता दिवस! एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने किया ध्वज्जारोहन, मार्च पास्ट की सलामी ली!
आरसीएफसी के स्थानांतरण का विरोध तेज, जोगिंदर नगर विकास मंच ने किया प्रदर्शन का समर्थन

जोगिंदर नगर: यहाँ स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। जोगिंदर नगर विकास मंच ने 13 अगस्त को विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा निकाली गई रोष रैली और प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन किया है।मंच का कहना है कि आरसीएफसी पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र की पहचान और विकास का अहम हिस्सा रहा है। इसके स्थानांतरण से स्थानीय स्तर पर रोजगार, आर्थिक गतिविधियों और संबंधित सेवाओं पर भारी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। रैली में लोगों की भारी भागीदारी यह साबित करती है कि यह किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे जोगिंदर नगर के हित और सम्मान का साझा मुद्दा है। मंच के अध्यक्ष ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस प्रस्ताव पर तत्काल पुनर्विचार करते हुए केंद्र को यहीं यथावत रखा जाए। किसी भी संस्थान को हटाने से पूर्व स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श अनिवार्य है। मंच ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र के विकास और संस्थानों की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे हर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक कदम का मजबूती से समर्थन किया जाएगा।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश में केके सकलानी को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक मजबूती और विस्तार के लिए एक नई नियुक्ति की घोषणा की है। इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र आज जारी किया गया। हिमाचल प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविंद ठाकुर द्वारा हस्ताक्षरित पत्र के अनुसार, मंडी जिला के तहसील लडभडोल के अंतर्गत गांव व डाकघर खद्दर निवासी के.के. सकलानी को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। गोविंद ठाकुर ने अपने पत्र में आशा व्यक्त की है कि श्री सकलानी इस नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सकलानी के नेतृत्व और सक्रिय भूमिका से व्यापार प्रकोष्ठ और समग्र संगठन को राज्य में और भी अधिक सशक्तिकरण मिलेगा। यह नियुक्ति राज्य भर के व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Viral वीडियो-पधर:- पधर के ठेकों में शराब का पुराना स्टॉक और टैक्स नया, प्रिंट रेट से ज्यादा के दाम पर बिक रही शराब,

कुन्नू शराब के ठेके में सेल्जमैन की मनमानी से लूट रही जनता, विभागीय अधिकारी कुर्सी तोड़ने में मशगूल।
स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। केके  सकलानी,संस्थापक,जोगिन्दरनगर विकास मंच
पधर:- मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर पुलिस ने 23 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा धर्मपुर का फौजी।
पधर:- मंडी-पठानकोट हाईवे पर 23 ग्राम चिट्टे के साथ सैनिक गिरफ्तार, पिता हिमाचल पुलिस से रहे हैं सेवानिवृत्त
ललित ठाकुर। पधर
मंडी पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 ग्राम चिट्टे के साथ एक सैनिक को गिरफ्तार किया है। जोगिंद्रनगर और पधर पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरवार देर रात मंडी-पठानकोट हाईवे पर पधर के समीप नाकाबंदी के दौरान आरोपी को कार समेत पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का रहने वाला है और जोगिंद्रनगर उपमंडल में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा होने की जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, जिसमें करीब 23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पधर ले जाया गया और उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की गतिविधियों पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। अब जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

बताया गया है कि गिरफ्तार सैनिक के पिता हिमाचल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद सामने आने वाले अन्य आरोपियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बरोट:- घटासनी-बरोट राजमार्ग गुराहला के पास फिर भारी भूस्खलन से यातायात के लिए पूरी तरह बन्द।
जोगिंद्रनगर:- क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र(RCFC) को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित करने के विरोध में गैर राजनीतिक रैली, एसडीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन।
पधर:- पधर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पधर शहर, भारत माता के लगे जयकारें।
पधर:- जल भराव से माणा गांव पर मंडराया खतरा लगातार धंस रही है जमीन राजस्व विभाग ने लिया जायजा

लोगों ने जल्द समाधान करने को कहा, पुरानी सड़क भी हो बहाल
पधर:- मंडी-पठानकोट सुपर हाइवे निर्माण के चलते द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने द्रंग में लिया जायजा।
पधर:- पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली सड़क पर टिक्कर के पास बस को पास देती बार ट्रक गिरा, ड्राइवर सुरक्षित।
पधर:- पधर-जोगिंद्रनगर वाया नौहली सड़क पर टिक्कर के पास बस को पास देती बार ट्रक गिरा, ड्राइवर सुरक्षित।

Bharat News Himachal
पधर:- निर्माण कम्पनी तो दूर स्थानीय प्रशासन भी नही सुन रहा लोगों की समस्या

द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने सुनी निर्माण कम्पनी से प्रभावित लोगों की समस्या।
पधर:- सरकार की कार्यवाही का इंतजार, नहीं तो आंदोलन को तैयारः पुर्ण चंद ठाकुर