मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धुर्वा थाना पुलिस की कार्रवाई।
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट/मोटरसाइकिल चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धुर्वा थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 05 बुलेट/मोटरसाइकिल को पकड़ा गया। उक्त वाहनों पर MV Act के प्रावधानों के तहत जुर्माना किया गया तथा वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर को खुलवाया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर को नियमानुसार विनष्ट किया जाएगा।धुर्वा थाना पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क पर अनावश्यक तेज आवाज एवं ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा#viralvidioranchinews
Burmu, Ranchi | Sep 29, 2026