मंदसौर: सावन के रविवार पर मंदसौर शिवमय, पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं 10 से अधिक कांवड़ यात्राएं
सावन माह के रविवार पर मंदसौर शहर से 10 से अधिक कांवड़ यात्राएं भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं, शिवभक्तों ने बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया,श्रद्धालुओं ने देश में सुख-शांति,समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की, मंदिर परिसर देर शाम तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहा,