हमीरपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनर्स का धरना, 8वें वेतन आयोग का लाभ देने की उठी मांग
हमीरपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से लंबित मांगों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन ने 8वें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को देने और पेंशन व अन्य लाभों में महंगाई के अनुरूप संशोधन की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
#Hamirpur #HamirpurNews #HamirpurTimesNews #Pensioners #PensionersAssociation 8thPayCommission 8thPayCommissionNews Pension PensionDemand EmployeesProtest RetiredEmployees PensionersProtest UPNews UttarPradesh BreakingNews HamirpurBreaking HindiNews LocalNews UPNewsUpdate