जालौन में पुलिस के सामने चोरों का दुस्साहस, पेट्रोल पंप से 4 CCTV कैमरे उखाड़ ले गए बदमाश.
🚨 जालौन में पुलिस के सामने चोरों का दुस्साहस!
जालौन: नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बे स्थित भारत पेट्रोल पंप पर पुलिस की मौजूदगी में CCTV कैमरे चोरी होने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाश पहले डायल 112 PRV पुलिसकर्मियों के सामने बातचीत करते रहे और फिर पेट्रोल पंप पर लगे करीब 20 हजार रुपये कीमत के चार CCTV कैमरे उखाड़कर फरार हो गए।
खास बात यह रही कि चोरी किए गए कैमरों की रिकॉर्डिंग में ही शातिर बदमाशों की करतूत कैद हो गई। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के सामने CCTV कैमरों की चोरी की घटना से इलाके की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थान: भारत पेट्रोल पंप, नदीगांव कस्बा, थाना नदीगांव, जालौन
#Jalaun #BreakingNews #UttarPradesh #JalaunNews #CrimeNews #Police #CCTV #ViralVideo #BreakingNews