🚨 डोईवाला में साउथ की फिल्म ‘Unexpected’ की शूटिंग, कैमरे में कैद हुई देवभूमि की झलक
डोईवाला की केशवपुरी राजीव नगर बस्ती में दक्षिण भारत की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘Unexpected’ की शूटिंग देर रात तक चली। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही।
शूटिंग के दौरान बस्ती में पुलिस द्वारा खलनायक को पकड़कर ले जाने से जुड़े दृश्यों को फिल्माया गया। लाइट, कैमरा और एक्शन के बीच पूरा इलाका फिल्मी सेट में तब्दील नजर आया।
फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग इससे पहले थानों क्षेत्र में भी की जा चुकी है। फिल्म में अभिनेता संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि शूटिंग के दौरान निर्देशक अशोक चौहान मौजूद रहे।
उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग से प्रदेश की प्राकृतिक और स्थानीय लोकेशन को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
इससे उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन को दक्षिण भारत के दर्शकों तक पहुंचाने में भी मदद मिल सकती है।
#उत्तराखंड #डोईवाला #देहरादून #फिल्मशूटिंग #UttarakhandNews #newsmafiya