हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर कल होगा भव्य आयोजन
संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे सामाजिक समरसता अभियान के तहत हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित संत रविदास मंदिर में सोमवार को भव्य आयोजन होगा। वाराणसी से यात्रा के माध्यम से लाई गई पवित्र रज के कलश का पूजन किया जाएगा तथा इस यात्रा के हनुमानगढ़ जिले में समापन कार्यक्रम का आयोजन होगा।