Public App Logo
श्री जय कृष्ण गिरि सरस्वती विद्या मंदिर मैहला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। श्री जय कृष्ण गिरि सरस्वती विद्या मंदिर मैहला में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. शिव दयाल जी, पूर्व प्रधानाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की साथ में दशनामी जूना अखाड़ा चम्बा के योगी गुरू जितेंद्र गिरि महाराज और गोपाल गिरि महाराज जी विशेष अतिथि रहे और साथ में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश कश्मीरी,विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक श्री एल.आर. ठाकुर जी, प्रबन्ध समिति सदस्य श्री मनोज जसरोटिया जी, प्रधानाचार्य, शिक्षक गण,अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्यातिथि तथा अन्य गण मान्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के इस कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. आर. शर्मा जी द्वारा सभी अतिथि मान्यों का स्वागत किया।इसके बाद मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के विशेष अतिथि जी को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया इसके बाद भारत माता की वंदना के साथ विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, कविताएँ, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. शिव दयाल जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार, मेहनत एवं राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए बच्चों को सचेत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। मिष्ठान वितरण के बाद पूर्ण रूप से कार्यक्रम का इतिश्री हुआ। - Chamba News