Public App Logo
Profile Picture

Chamba Hulchul News

@chambahulchulnews
268Followers
0Following
खुशखबरी : चंबा में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, 60 सीटों के लिए निरीक्षण प्रक्रिया शुरू
चंबा-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के पास पिकअप हादसा

आज सुबह करीब 8:30 बजे चंबा-सलूणी मार्ग पर भंत्युड पुल के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सुरक्षित बताया जा रहा है, जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन पंजाब नंबर की है। सूचना मिलते ही सुरंगानी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
Video 2
SIR के मुद्दे पर चंबा में CPIM ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर दिया धरना
मेडिकल कॉलेज चम्बा को बदनाम करने वालों के विरुद्ध कॉलेज प्रबंधन करेगा कार्रवाई
SO पर कार्रवाई की मांग पर HRTC कर्मचारियों ने किया नारेबाजी, SO ने रखा अपना पक्ष
चंबा:सुलतानपुर में देसी शराब (लाहल) की बड़ी खेप के साथ पकड़ा युवक
कोलका क्षेत्र से चोरी छिपे सुलतानपुर तक करता शराब की सप्लाई 
गुप्त सूचना के अधार चंबा पुलिस की टीम ने नाकेबंदी के दौरान पकड़ी शराब, पुलिस ने कहा आगे भी जारी रहेगा धरपकड़ अभियान
देखिए पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई की तस्वीरें
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जताया गहरा शोक
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
*लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित*

*केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश*

*सहकारिता योजनाओं से लोगों को जोड़ने पर दिया जोर*

*चंबा, सितंबर 29*

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डॉ. राजीव भारद्वाज आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 
उन्होंने अधिकारियों को सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को सहकारी संस्थाओं और योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार के विकल्प उपलब्ध करवाए जाएं। 
बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बैठक में विधायक डॉ. हंस राज, डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । 
*डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि चंबा में बेहतर सड़क संपर्क सुनिश्चित करने के लिए चक्की-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत लाने से इसके आवश्यक रखरखाव तथा डबल लेन कार्य में तेजी आएगी* । उन्होंने यह भी कहा कि जिला में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 
लोकसभा सांसद ने जिला में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए केंद्रीय वित्त पोषित योजना आरडीएसएस के तहत प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी आरवीएनएल द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चूंकि जिला में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आरडीएसएस के तहत 90 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है, ऐसे में योजना का लाभ लोगों को समयबद्ध तरीके से मिलना चाहिए ।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार रावी रिवर फ्रंट योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
लोकसभा सांसद ने सहकारिता क्षेत्र को स्वरोजगार का मजबूत आधार बताते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए, आरडीएसएस योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना,सामाजिक पेंशन योजनाएं, प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, समग्र शिक्षा, एमपी लैड सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में इससे पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वागत संबोधन में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी रखी ।
गैर सरकारी सदस्य कृष्णा महाजन, मनोज कुमार, सुभाष ठाकुर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी , अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उप मंडल अधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज, मनीष सोनी, चिराग शर्मा, अजय कुमार सिंह, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अधीक्षण अभियंता राकेश मोंगरा, , राजीव ठाकुर, जीत सिंह,जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रम जीत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, डॉ. कुलदीप जमवाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
हिमाचल-जम्मू कश्मीर सीमा पर CISF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, कंपनी कमांडर समेत 4 की मौत
पांगी पंचायत समिति चुनाव में भाजपा का परचम, शक्ति कुमार बने अध्यक्ष और मान सिंह उपाध्यक्ष
दशहरा पर्व पर भव्य शस्त्र पूजन करेगी राजपूत सभा चंबा, बैठक में लिया गया फैसला
महाविद्यालय चम्बा की क्विज़ टीम बनी प्रदेश विजेता, सम्मान समारोह में छात्र सम्मानित
पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, शक्ति कुमार बने अध्यक्ष, मान सिंह उपाध्यक्ष
पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा नरियाल द्वारा उपलब्ध करवाये गये स्वच्छता वाहन को हर झंडी दिखा कर रवाना करते हुए लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज।
भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज का पांगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के बीच छलका दर्द
बी. वॉक. रिटेल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने किया विशाल मेगा मार्ट, बनीखेत का औद्योगिक भ्रमण

चम्बा, 29 सितंबर।
राजकीय महाविद्यालय चम्बा के बी.वॉक. रिटेल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों के लिए विशाल मेगा मार्ट, बनीखेत में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में लगभग 100 विद्यार्थियों ने विभागीय शिक्षकों के साथ भाग लिया। इस शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन Edubridge Learning Pvt. Ltd. के सहयोग से किया गया।

इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रिटेल व्यापार (Retail Trade) की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से परिचित करवाना तथा कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक रिटेल स्टोर के संचालन, उत्पादों की श्रेणीबद्ध व्यवस्था, इन्वेंटरी प्रबंधन, ग्राहक सेवा, बिलिंग प्रक्रिया, बिक्री तकनीकों तथा स्टोर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रिटेल क्षेत्र में अपनाई जाने वाली व्यावसायिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझा तथा उद्योग से संबंधित अपने प्रश्नों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता, संचार कौशल, ग्राहक प्रबंधन तथा रोजगारपरक क्षमताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने औद्योगिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझने, व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने तथा भविष्य में बेहतर रोजगार अवसरों के लिए स्वयं को तैयार करने में सहायता करते हैं। उन्होंने विभाग द्वारा विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

बी.वॉक. विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. चमन सिंह ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण व्यावसायिक शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, आधुनिक रिटेल प्रबंधन तकनीकों और ग्राहकों की बदलती आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विभाग का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वे उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकें।

इस औद्योगिक भ्रमण में महाविद्यालय की ओर से प्रशिक्ष चन्दन चौणा, तिलक राज तथा अभिषेक कुमार विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा इस शैक्षणिक गतिविधि को सफल बनाने में योगदान दिया।

महाविद्यालय के बी.वॉक. रिटेल मैनेजमेंट विभाग ने इस आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए Edubridge Learning Pvt. Ltd. तथा विशाल मेगा मार्ट, बनीखेत के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
हिमाचल की बेटी सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने माता को फोन पर दी बधाई, कहा - प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है सीमा
सीमा कुमारी ने सोमवार शाम को हुई एशियन गेम्स की 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में छठा स्थान हासिल किया, वह पदक नहीं जीत सकी
Video 20
चुराही कवि के बेटे ने किया नाम रोशन, CBSE में प्रदेश में 9वां रैंक

चुराह ।ग्राम पंचायत हिमगिरी के गांव कूँडी के रहने वाले लेखराज पुत्र के.आर. सोनी ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। लेखराज ने CBSE पॉलिटिकल साइंस विषय में पूरे हिमाचल प्रदेश में 9वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार सहित पूरे चुराह क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लेखराज के पिता के.आर. सोनी राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरी कोठी में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं और चुराही भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं। वहीं माता खेलकू देवी गृहणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले लेखराज ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। लेखराज की इस सफलता से पूरे हिमगिरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने लेखराज को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डलहोजी : ऑपरेशन के बाद पेट में छूटी सर्जिकल सामग्री, दो डॉक्टरों को 5.12 लाख मुआवजे का आदेश

खबर कमेंट बॉक्स में
हिमाचल प्रदेश: परिवार पहचान से नहीं होगा बीपीएल में चयन, ग्राम सभा तय करेगी पात्रता, जानें दिशा-निर्देश

खबर कमेन्ट बॉक्स में
सीमा के घर पहुंचे विधायक हंस राज, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां को फोन पर दी बधाई

चंबा। एशियन गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में 16 वर्षों बाद भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली हिमाचल की उड़नपरी सीमा के घर चुराह विधायक डॉ. हंसराज पहुंचे और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।
इस अवसर पर विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की फोन पर सीमा की माता जी से बात करवाई। जयराम ठाकुर ने फोन पर माता जी को बधाई देते हुए कहा कि सीमा ने पूरे हिमाचल और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सीमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक डॉ. हंसराज ने कहा कि सीमा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर चुराह, चंबा और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमा ने जिस जज्बे के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल है।
उन्होंने सीमा के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।