Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
rpnnews
रेवाड़ी # सीएम फ्लाइंग ने गुटका * पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री पर मारी रेड * सामान किया बरामद * सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री के संबंध में आबकारी विभाग के जुड़े एक अधिकारी के पति का नाम सामने आ रहा है *जो चला रहा था अवैध रूप से फैक्ट्री
Rewari, Rewari
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में "नशा मुक्त रेवाड़ी" अभियान के अंतर्गत रेवाड़ी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान निरंतर जारी। -नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान “नशे मुक्त रेवाड़ी” अभियान शुरू किया हुआ है। इसी कड़ी में आज जिला पुलिस द्वारा स्वामी उमा भारती स्कूल रेवाड़ी में एक नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय रीजनल सेंटर, कृष्णा नगर रेवाड़ी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से नशे के कारण होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। नुक्कड़ नाटक में छात्राओं मनीषा, किस्मत, मोनिका, आरती, दीक्षा और मोहिनी ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर विद्यार्थियों को बताया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे के कारण परिवारों में तनाव, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। छात्राओं ने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने भी विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वामी उमा भारती स्कूल के प्रिंसिपल श्री दीवान सिंह, वाइस प्रिंसिपल कमलेश भारती, मोनिका पंडित,पूनम भारद्वाज,अनुज नारंग,महेश गर्ग,मलखान सिंह,कुसुम लता,मोनिका नरूला,मोनिका यादव,यशपाल,संध्या,सुनीता देवी,महिमा,निर्मल यादव,पूनम यादव,आर्य सैनी और थाना शहर पुलिस की टीम मौजूद रही । पुलिस अधिकारियों और कार्यक्रम में शामिल टीम ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए नशे का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उपस्थित विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थियों व स्कुल स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक को ध्यानपूर्वक देखा और छात्राओं द्वारा दिए गए संदेश की सराहना की। इस अवसर पर सभी ने मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।
Rewari, Rewari | Oct 1, 2026
रेवाड़ी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी: साइबर थाना पुलिस ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों तथा रेलकर्मियों को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स "सतर्कता और सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार" पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने तथा आमजन और कामकाजी लोगों को सतर्क करने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस द्वारा निरंतर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह की टीम ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां मौजूद यात्रियों तथा रेलकर्मियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों व उनसे बचाव के उपायों बारे विस्तार से जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना से पीएसआई मनोज तथा एचसी हरिओम ने यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के आधुनिक व डिजिटल युग में साइबर अपराधी रोजाना ठगी के नए-नए तरीके अपनाकर मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। थोड़ी सी असावधानी, अनभिज्ञता या लालच के कारण लोग अपनी जीवन भर की गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने का सबसे प्रभावी और आसान माध्यम केवल सतर्कता और जागरूकता ही है। पुलिस टीम ने यात्रियों को साइबर अपराध के प्रमुख तरीकों एवं सावधानियों से अवगत कराया: ओटीपी व यूपीआई पिन (OTP & UPI PIN): अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाता संख्या या एटीएम का सीवीवी (CVV) किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। पैसा प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। डिजिटल अरेस्ट व फर्जी पुलिस कॉल: यदि कोई व्यक्ति फोन करके खुद को पुलिस, सीबीआई, कस्टम या किसी सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराए या 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी दे, तो घबराएं नहीं। तुरंत फोन काटें और स्थानीय पुलिस को सूचित करें। पार्ट-टाइम जॉब व इन्वेस्टमेंट फ्रॉड: टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर घर बैठे ज्यादा कमाई या शेयर बाजार में कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देने वाले विज्ञापनों व लिंक्स से दूर रहें। फर्जी एपीके फाइल (APK Files) व संदिग्ध लिंक: किसी भी अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप मैसेज, एसएमएस या ईमेल पर दिए गए लिंक या एपीके फाइल (.apk) को डाउनलोड न करें। इनसे आपका फोन हैक हो सकता है। साइबर ठगी होने पर तुरंत करें यह काम: रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल दर्ज कराएं या भारत सरकार के वेब पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें। घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को फ्रीज कराने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा नागरिक अपने नजदीकी थाना या रेवाड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में संपर्क कर सकते हैं।
Rewari, Rewari | Oct 1, 2026
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिद्धार्थ यादव ने की मुलाकात, नवीन दायित्व के लिए जताया आभार* नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक का नवीन दायित्व मिलने के बाद सिद्धार्थ यादव की गृह मंत्री से यह भेंट हुई। उन्होंने नवीन जिम्मेदारी के लिए श्री शाह का आभार व्यक्त किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के बाद सिद्धार्थ यादव ने कहा, “मुझे सदैव आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा है। नवीन दायित्व की घोषणा के बाद आज उनसे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।” उन्होंने कहा “आज गृह मंत्री जी से भेंट के दौरान मैंने हरियाणा के लोगों की ओर से भी इस विश्वास और अवसर के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।” सिद्धार्थ यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है और वे पूरी निष्ठा से संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
Rewari, Rewari | Sep 30, 2026
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सिद्धार्थ यादव ने की मुलाकात, नवीन दायित्व के लिए जताया आभार* नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव ने आज नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक का नवीन दायित्व मिलने के बाद सिद्धार्थ यादव की गृह मंत्री से यह भेंट हुई। उन्होंने नवीन जिम्मेदारी के लिए श्री शाह का आभार व्यक्त किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के बाद सिद्धार्थ यादव ने कहा, “मुझे सदैव आदरणीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहा है। नवीन दायित्व की घोषणा के बाद आज उनसे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।” उन्होंने कहा “आज गृह मंत्री जी से भेंट के दौरान मैंने हरियाणा के लोगों की ओर से भी इस विश्वास और अवसर के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।” सिद्धार्थ यादव ने कहा कि संगठन द्वारा दिया गया दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी है और वे पूरी निष्ठा से संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
Rewari, Rewari | Sep 30, 2026
CM फ्लाइंग की रेड#अवैध रूप से चल रही गुटखा पान मसाला की फैक्ट्री पर की गई रेड
Rewari, Rewari | Sep 30, 2026
रेवाड़ी में एक्साइज इंस्पेक्टर के पति की फैक्ट्री पर रेड #गुटखा पान मसाला बना रहे थे
Rewari, Rewari | Sep 30, 2026
CM फ्लाइंग की रेड#अवैध रूप से चल रही गुटखा पान मसाला की फैक्ट्री पर की गई रेड
Rewari, Rewari | Sep 30, 2026
रेवाड़ी कोविड काल के बकाया भुगतान पर नगर परिषद के 4 अधिकारियों को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने किया चार्जशीट * पेमेंट के लिए छह साल से नगर परिषद के काट रहा था चक्कर * नगर परिषद के A.O ऑफिस के अधिकारी ने फाइल को किया था मिसिंग, उस पर नहीं हुई कोई कार्रवाई *
Rewari, Rewari | Sep 30, 2026