Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
travelevergreen
Shimla in August #shimla #shimlashorts #shimlavideos #shimlatouristplaces
Shimla Urban, Shimla
| Aug 7, 2026
#shimla
#shimlashorts
#shimlavideos
#shimlatouristplaces
MORE NEWS
नाग पँचमी के शुभअवसर पर शिमला के शगीन स्थित महुनाग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026
*15 करोड़ की लागत से बन रहे पीएचसी भवन शोघी का कार्य 9 माह में होगा पूर्ण – विक्रमादित्य सिंह* लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन शोघी का निर्माण कार्य आगामी 9 महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा जिस पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शोघी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण करने के दौरान जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने किया था लेकिन पिछले दिनों इसके निर्माण की गति धीमी पड़ गई थी। अब पुनः निर्माण कार्य ने गति पकड़ी है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को शीघ्र अति शीघ्र इस भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और इस स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर मरीज को त्वरित स्वास्थ्य उपचार मिल सके। *शोघी पंचायत भवन में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ आयोजित* इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने शोघी पंचायत भवन में शोघी, आनंदपुर, कोट, थड़ी, जलेल तथा बढ़ाई पंचायतों के लिए आयोजित 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इलाके के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ही सरकारी भवनों के निर्माण किए जाएंगे, व्यर्थ में बिना जरूरत के कोई भी विभागीय भवन नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोघी पंचायत के विकास के लिए पिछले प्रधान के कार्यकाल के दौरान विधायक निधि को मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और इसी तरह थड़ी पंचायत के विकास के लिए 16 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 11 करोड रुपए के विकास कार्य जारी हैं। सड़कों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि धार सड़क के लिए 15 लाख रुपए, आनंदपुर से कोल्हापुर सड़क के लिए 15 लाख रुपए, फायल से दौती सड़क के लिए 12 लाख रुपए तथा तारा देवी मंदिर की सड़क की चौड़ाई वह पक्का करने के लिए 01 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने शोघी स्कूल को सीबीएसई स्कूल का दर्जा मिलने के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोघी में शीघ्र ही बिजली बोर्ड का सब-स्टेशन संचालित किया जाएगा जिसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के अन्दर बसों की किल्लत हमेशा बनी रहती है जिसे खत्म करने के लिए उप-मुख्यमंत्री से चर्चा कर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक स्वीकृत करवाई गई है जिसमें से पिछले दिनों 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को बस अड्डा शिमला से इलाके के विभिन्न क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया है जोकि नियमित रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य 12 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रूटों पर रवाना कर दिया जाएगा जिसमें शोघी इलाके का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शोघी में बस अड्डा बनाने एवं सब डिपो बनाने के लिए स्थल के चयन की प्रक्रिया जारी है ताकि बस अड्डे के साथ-साथ एचआरटीसी का सब डिपो खोला जा सके। सब डिपो खुलने से शाही तथा आसपास के क्षेत्र के लिए शोघी शहर से ही बसों के रूट भेजे जा सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की बस रूटों की काफी पुरानी मांग को देखते हुए शोघी के अंदर मुद्रिका बस भी शीघ्र चलाई जाएगी ताकि शोघी के आसपास के लोगों को बस सुविधा नियमित रूप से मिल सके। 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में शोघी सहित आसपास की सभी छः पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं आम-जनमानस ने भी सड़क, बिजली, पेयजल तथा ग्रामीण विकास से संबंधित समस्याएं रखी। कैबिनेट मंत्री ने सभी की समस्याएं धैर्य पूर्वक सुनी और सकारात्मक सोच रखते हुए कुछ समस्याओं का स्वयं निर्णय लेकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया और अन्य समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शोघी बस अड्डे पर रेलवे स्टेशन साइड भी एक बड़े स्तर का रेन शेल्टर बनाया जाएगा तथा लोगों को सड़क पार करने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। *शोघी-थड़ी-सालाना तथा फ़ायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़कों का किया निरीक्षण* कैबिनेट मंत्री ने शोघी-थड़ी-सालाना संपर्क सड़क तथा फ़ायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने फ़ायल रामपुरी वाया मथोली संपर्क सड़क के निर्माण में आ रही दिक्कतों को सुलझाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपस में इकट्ठे बैठकर आपस में चर्चा करने और समाधान निकालने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को घर द्वार पर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके पश्चात, विक्रमादित्य सिंह शागीन स्थित माहूनाग मंदिर में नाग पंचमी मेले में भी शामिल हुए और पूजा अर्चना कर माहूनाग महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। *यह रहे उपस्थित* इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या प्रियंका तनवर, पंचायत समिति अध्यक्ष जीत सिंह ठाकुर, उप-प्रधान विक्रम ठाकुर, एसडीएम शिमला ग्रामीण मनजीत सिंह, बीडीओ टूटू बृजेश भारद्वाज, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश अग्रवाल, एपीएमसी निदेशक मंडल सदस्य ललित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टुटू देवेन्द्र ठाकुर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल एवं देवेंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य मोनिका वर्मा एवं कमलेश कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत शोघी इंदर ठाकुर, प्रधान थड़ी पंचायत आशा कश्यप, उप-प्रधान बलबीर शर्मा, प्रधान आनंदपुर पंचायत अशोक कुमार, प्रधान जलेल पंचायत कपिल वर्मा, उप-प्रधान ललित शर्मा, प्रधान कोट पंचायत ईश्वरी देवी, उप-प्रधान श्याम ठाकुर, प्रधान बढ़ई पंचायत रामेश्वर पाल सहित आसपास की पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -०-
Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026
भुंतर में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार भुंतर के गणपति चौक के समीप देर रात करीब 1 बजे कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कार राजस्थान नंबर की थी। देर रात हुए हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026
श्री खुशहाला महावीर मंदिर के पास बने शिव मंदिर के पास नाग पंचमी पर निकला नाग। मंदिर समिति के महासचिव प्रेम ठाकुर के अनुसार अंग राज कर्ण को नाग देवता माना जाता है, जिन्होंने आज हनुमान मंदिर परिसर में शिव मंदिर के पास नाग पंचमी पर दर्शन दिए।
Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026
दिवंगत पुलिस जवानों की याद में गमगीन हुआ पुलिस लाइन्स कैथू भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शोक सभा शिमला पुलिस परिवार द्वारा आज पुलिस लाइन्स, कैथू में स्वर्गीय श्री प्रवीण (HHC नं. 1591) एवं स्वर्गीय श्री हेमंत (कांस्टेबल नं. 1086) की स्मृति में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। शिमला पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏
Shimla Urban, Shimla | Aug 17, 2026