*रुपिन पास में बर्फीले तूफान में फंसे चरवाहों का रेस्क्यू, 1700 भेड़-बकरियां सुरक्षित निकालीं
दिनांक 27.09.2026 को सूचना मिली कि सांगला कांडा (किन्नौर) से डोडरा क्वार आ रहे चरवाहे रुपिन पास के समीप भारी ओलावृष्टि और बर्फीले तूफान के कारण फंस गए हैं।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रेस्क्यू टीम गठित की। दिनांक 29–30.09.2026 को अत्यंत दुर्गम क्षेत्र, भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस टीम ने साहस, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया तथा सभी चरवाहों को सुरक्षित बाहर निकाला।
अभियान के दौरान टीम ने बर्फ में दबी 02 बकरियों और 03 भेड़ों को भी जीवित बचाया तथा लगभग 1600–1700 भेड़-बकरियों को सुरक्षित वापस लाया।
अत्यंत कठिन परिस्थितियों में पुलिस टीम द्वारा दिखाई गई बहादुरी, मानवीय संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। पुलिस कर्मियों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना चरवाहों और पशुधन को सुरक्षित निकालने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया।