Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है चंबा-साहो मार्ग पर मलबा गिरने से यातायात ठप, एंबुलेंस फंसी; जेई ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में खुलवाया रास्ता चंबा-साहो मार्ग पर चमीणू के पास मंगलवार देर रात पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण यातायात ठप हो गया। मार्ग बंद होने से एक एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अक्षय जरयाल ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं जेसीबी चालक को अपनी गाड़ी में बैठाया और मौके पर पहुंच गए। मंगलवार को चंबा-साहो मार्ग पर दो से तीन बार भूस्खलन हुआ। दिन में मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया था, लेकिन देर रात चमीणू के पास दोबारा पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे चंबा और साहो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी दौरान एंबुलेंस के फंसने की सूचना विभाग को मिली। विभागीय अधिकारी ने बिना देरी किए जेसीबी चालक को साथ लिया और मौके पर पहुंचे। मशीनरी लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू करवाया गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस को भी सुरक्षित निकाला गया, जिससे मरीज, तीमारदारों और अन्य वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी देसराज, राकेश कुमार, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, किशन चंद और अशोक कुमार ने लोक निर्माण विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि रात के समय मार्ग बंद होने पर विभागीय अधिकारी के स्वयं मौके पर पहुंचने से लोगों को बड़ी राहत मिली। उधर, कनिष्ठ अभियंता अक्षय जरयाल ने कहा कि मार्गों को यातायात के लिए बहाल करवाना विभाग का दायित्व है। आपात स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। #चंबा #साहो #चंबासाहोमार्ग #चमीणू #भूस्खलन #मलबा #एंबुलेंस #लोकनिर्माणविभाग #PWD #अक्षयजरयाल #सड़कबहाल #चंबान्यूज #हिमाचलप्रदेश #PangiLiveNews #BreakingNews

Chamba, Chamba | Aug 13, 2026

MORE NEWS