आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात एवं पार्किंग, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग एवं एसडीआरएफ की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय श्री अश्विनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बलिया श्री अजय यादव सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
IPRD Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#begusarai
#cmsamrat
3 views | Begusarai, Bihar | Oct 7, 2026