जमुई: ,30 कार्टून, 7 हज़ार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार,
तीन वाहन जब्त
प्रतिबंध कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम 6:00 बजे टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे कवैया मुसहरी के पास अवस्थित रंजीत साह के मकान में छापेमारी कर 30 पेटी यानी 7000 से अधिक बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। साथ ही तीन वाहनों को भी जब्त कर मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी एसपी विश्वजीत दयाल ने दी है। यह कार्रवाई जमुई पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से प्रतिबंध कफ सिरप के कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वैसे दवा दुकानदार भी सतर्क हो चुके हैं जो प्रतिबंधित कफ सिरप अवैध तरीके से बचने का कार्य करते हैं। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान इंदपे गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश साह के पुत्र रंजीत साह, खैरा निवासी सुभाष चंद्र पांडे के पुत्र सुजय कुमार पांडे और खैर मोड पैठान चौक निवासी स्वर्गीय शेखावत के पुत्र मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है। गिरफ्तार तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगो की भी जांच की जा रही है। इस मामले में पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है।
एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कवैया मुसहरी के पास रंजीत साह अपने मकान के बेसमेंट में अवैध रूप से प्रतिबंधित कोडिंग कफ सिरप भारी मात्रा में टेंपो एवं बोलोरो पिकअप से लाकर रखे हैं और यहीं से बेचते हैं। मामले में ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित करते हुए छापामारी किया गया तो रंजीत साह के घर से लगभग 15 बोरा में लगभग 3600 प्रतिबंधित कोडिंग कफ सिरप बरामद हुआ तथा घर के बाहर टेंपो में लगभग 8 पेटी और बोलोरो पिकअप में लगभग 7 पेटी यानि कुल 30 पेटी प्रतिबंध कोडिंग कफ सिरप लगभग 7000 से अधिक बोतल बरामद हुआ। साथ ही साथ एक बोलेरो पिकअप वाहन, एक टेम्पू और एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया और मौके से अवैध कारोबार में संलिपि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे एसपी ने बताया कि मामले में प्रतिबंध कफ सिरप के अवैध कारोबार कैन नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार कारोबारी से भी पूछताछ की जा रही है। #jamuinews #jamuitopnews #jamuiPolice #crime #crimestory #viralreelsシ
Jamui, Jamui | Sep 1, 2026