समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1612,
दिनांक 07/10/2026
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल महाकुंभ 2026-27 का पूर्णिया में भव्य आगाज:---
लगभग 900 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:--
खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 7 अक्टूबर 2026 को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का रंगारंग शुभारंभ सरस्वती विद्या निकेतन जिला स्कूल, पूर्णिया के क्रीड़ा प्रांगण में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल), पुलिस महानिरीक्षक (पूर्णिया), जिला पदाधिकारी (पूर्णिया), नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) एवं वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।
समारोह के मुख्य आकर्षण:--
मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति:- भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त दिवाकर जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।
किलकारी बाल भवन की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
अतिथियों के विचार:-
* जिला पदाधिकारी, पूर्णिया ने सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए खेल भावना, अनुशासन और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रमंडल का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया ने बिहार सरकार की खेल नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे आ रही हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत क्रिकेट खिलाड़ी मुकेश कुमार एवं आकाशदीप को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया गया है
आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल ने विशेषकर बालिका प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और कहा कि खेल विभाग खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर कदम पर साथ खड़ा है।
प्रथम दिवस की खेल स्पर्धाएं एवं परिणाम:--
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल मैदानों पर लगभग 900 प्रतिभागियों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया:-
1. टीम स्पर्धाएं (विजेता व उपविजेता):
* कबड्डी (अंडर-14 बालिका): विजेता - पूर्णिया | उपविजेता - कटिहार
* कबड्डी (अंडर-14 बालक): विजेता - पूर्णिया | उपविजेता - कटिहार
* खो-खो (अंडर-14 बालिका): विजेता - पूर्णिया | उपविजेता - कटिहार
* खो-खो (अंडर-14 बालक): विजेता - पूर्णिया | उपविजेता - कटिहार
2. एथलेटिक्स (इंदिरा गांधी स्टेडियम):
@iprd
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 7, 2026