चित्रकूट भरतकूप के हरिहरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से युवक की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का बीते बुधवार की शाम 4 बजे का जहां युवक की कुएं गिरने से मौत हो गई मृतक 18 वर्षीय सुनील पुत्र संतोष के परिजनों ने बताया कि सुनील घर से खेत गया और दोपहर 12 बजे खेत से कुएं की तरफ गया और फिर न घर पहुंचा और न ही खेत परिजन सुनील को खोजते हुए गांव से कुछ दूर स्थित कुएं के पास पहुंचे और उन्हें सुनील के कुएं में गिरने की संदेह होने पर कुएं में कांटा डालकर खोजा गया तो सुनील का शव कुएं से निकला वही सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम बज गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर 100 का आज गुरुवार की दोपहर 12:00 जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच में जुट गई है