चित्रकूट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बदौसा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर स्वारी से भरे ट्रैक्टर में बस ने मारी टक्कर 1 की मौत 24 घायल दो प्रयागराज रेफर। मामला चित्रकूट जनपद से सटे बांदा जनपद के बदौसा थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में बागै नदी के पुल के पास का बीते बुधवार की शाम लगभग 7 बजे का जहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर में बस ने टक्कर मार दिया जिसमें एक वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई और चालक सहित 24 लोग घायल हो गए मृतक 82 वर्षीय गयादीन पुत्र सहदेव निवासी श्योरा मऊ थाना गाजीपुर फतेहपुर के परिजनों ने बताया कि उनके गांव के ही रामजीत हर वर्ष चित्रकूट में भंडारा करते है उसी भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित होने व ट्रैक्टर से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया वहीं घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से भांगा सीएचसी भेजा है जहां से बद्री प्रसाद और उनकी पत्नी मुन्नी देवी वो दो अन्य सहित 4 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां दो लोगों गंभीर अवस्था में प्रयागराज रेफर किया गया है बाकी लोगों को मामूली चोटे आई है वहीं पुलिस ने मृतक के शव का आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है