Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
खाद , डी ए ली की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री का... - Balaghat News
snehanshu.58
No video available
1
खाद , डी ए ली की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री का काले झंडे से विरोध.. अंशु अवस्थी , प्रदेश सचिव, म.प्र. किसान कांग्रेस
10.3k views |
Balaghat, Balaghat
| Aug 28, 2021
MORE NEWS
#बालाघाट प्रभावित क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल कंट्रोल रूम बना राहत, स्वास्थ्य एवं समन्वय का सशक्त केंद्र बालाघाट जिले के बीमारी से प्रभावित बैहर एवं बिरसा विकासखंड के ग्रामीणों को समय पर राहत, स्वास्थ्य सेवाएं एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर, बैहर में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संयुक्त संचालक जबलपुर श्रीमती मनीषा लुम्बा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंदरियाल के मार्गदर्शन में संचालित यह कंट्रोल रूम विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंट्रोल रूम के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों के सहयोग से प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचकर परिवारों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। विशेष रूप से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अन्य प्रभावित सदस्यों का चिन्हांकन कर उनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जा रही है। प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं उनके नियमित सेवन की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा बच्चों के वजन एवं पोषण स्तर की जांच, वजन अभियान तथा पूरक पोषण आहार की अंतिम छोर तक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मैदानी अमला सक्रिय है। कंट्रोल रूम की टीम प्रभावित परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दे रही है। विभाग का प्रयास है कि शासन की प्रत्येक राहत एवं पोषण सेवा समय पर प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद परिवार को आवश्यक सहायता से वंचित न रहना पड़े। 24×7 सक्रिय है कंट्रोल रूम महिला एवं बाल विकास विभाग का यह कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों एवं अन्य मैदानी अमले से निरंतर संपर्क बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक कार्रवाई एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की यह पहल प्रभावित परिवारों तक राहत, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने के साथ प्रशासन की संवेदनशीलता, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
#बालाघाट महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती मनीषा लुम्बा के मार्गदर्शन और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुंद्रियाल के निर्देशन में बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी की सेवा को प्रभावी और बेहतर बनाने के कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #mp_wcdmp #healthminmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
#बालाघाट बिरसा विकासखंड के प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया। प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत वि.खण्ड बैहर के 05 ग्रामों के 236 परिवारों को तथा विकाखण्ड बिरसा के 04 ग्रामों के 213 परिवारों को राशन आपके द्वार योजना अंतर्गत तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #healthminmp #minphemp #foodsuppliesmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
#बालाघाट बीमारी से प्रभावित ग्रामों में आंगनवाड़ी सेवाओं को प्रभावी बनाने में जुटा महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त संचालक मनीषा लुंबा पांच दिनों से गांवों का भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था की कर रहीं निगरानी बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। विभाग की संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती मनीषा लुंबा स्वयं पिछले पांच दिनों से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। श्रीमती मनीषा लुंबा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्द्रियाल के साथ अडोरी, कोरका, बोंदारी, कुंडेकसा, घुम्मुर, गठिया, मातला, धर्मशाला, मछुरदा सहित अन्य ग्रामों के आंगनवाड़ी केंद्रों का लगातार भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान वे आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था को स्वयं देख रही हैं तथा बच्चों का वजन भी कराया जा रहा है। संयुक्त संचालक द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत सभी बच्चों को शासन की निर्धारित सेवाओं का लाभ नियमित रूप से मिले। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क भी किया जा रहा है। बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उनके लिए भोजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मैदानी स्तर पर निगरानी रखते हुए बच्चों के पोषण और आंगनवाड़ी सेवाओं को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #minphemp #mp_wcdmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026
#बालाघाट जिले के बिरसा विकासखण्ड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 18-08-2026 को 03 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 187 मरीजों में से 148 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 39 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्वस्थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 3071 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 657 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 148 को अस्पताल में एवं 470 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 685 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 632 बच्चों को आयरन सिरप, 554 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 77 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । 15 गावों के 1623 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं 15 ग्रामों में इंडोर और आअटडोर फागिंग तथा 15 ग्रामों में लार्वा सर्वे किया पूर्ण किया गया l #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #minphemp #mp_wcdmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026