Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

दिनांक: 14 अगस्त 2026 कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित आज राजीव गांधी महिला पी.जी. कॉलेज, आरटीओ ऑफिस के पास कांग्रेस कमेटी के “संगठन सृजन” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में AICC आब्जर्वर संजीव सिंह, PCC आब्जर्वर सुरेन्द्र सिंह, PCC आब्जर्वर राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं PCC आब्जर्वर पुनीत पाठक उपस्थित रहे। इस अवसर पर AICC आब्जर्वर संजीव सिंह ने कहा कि “संगठन सृजन केवल पद और जिम्मेदारियां बांटने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम जनता के मुद्दों की मजबूती से लड़ाई लड़ सकेंगे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ, सेक्टर और ब्लॉक स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने तथा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, राजमंगल यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, घनश्याम सहाय, उदय प्रताप राय, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 14, 2026

MORE NEWS

सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन #मऊ #चेकिंगअभियान #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak

सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन #मऊ #चेकिंगअभियान #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप

मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में  ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
  श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को  पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश- श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Maunath Bhanjan, Mau | Aug 16, 2026