Public App Logo
Profile Picture

Khabare Abhi Tak

@khabareabhitakmau
1614Followers
0Following
सड़क पर उतरकर यातायात नियमों का कराया गया पालन <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चेकिंगअभियान nis:value=चेकिंगअभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खबरेंअभीतक nis:value=खबरेंअभीतक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabareabhitak nis:value=KhabareAbhiTak nis:enabled=true nis:link/>
मंच से स्वर्गीय कल्पनाथ राय की बहू डॉक्टर सीता राय ने लगाए आरोप
श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास में  ड्यूटी व रूट व्यवस्था मे लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को चेक करते हुये दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश-
  श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनाँक 16.08.2026 को  पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा थाना सरायलखंसी क्षेत्रान्तर्गत बढुआ गोदाम बाई पास सुरक्षा/ ड्यूटी प्वाइंट्स एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता तथा ड्यूटी प्वाइंट्स को गहनता से चेक किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों एवं व्यवस्था में अब तक हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा की और सभी को कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए निर्धारित रूट डायवर्जन और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पैनी नजर रखने और कांवड़ मार्गों पर नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बीएसपी महा सम्मेलन मधुबन मऊ
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिया बयान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण 

15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर Smt. Asha Rai Foundation की ओर से कंपोजिट विद्यालय, ग्राम–बेला सुल्तानपुर एवं ग्राम–मठिया, विकासखंड घोसी, जिला मऊ, उत्तर प्रदेश में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा के लिए Water Purifier वितरित किए गए।

यह Water Purifier Smt. Asha Rai Foundation के निदेशक, डॉ. R. N. Rai द्वारा विद्यालयों को प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं ग्राम के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बच्चों के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक छोटा-सा सार्थक प्रयास है।

स्वच्छ जल • स्वस्थ जीवन • बेहतर भविष्य 
<nis:link nis:type=tag nis:id=smtasharaifoundation nis:value=SmtAshaRaiFoundation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drrnrai nis:value=DrRNRai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामबेलासुल्तानपुर nis:value=ग्रामबेलासुल्तानपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राममठिया nis:value=ग्राममठिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/>
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष नेताओं को कहा कि अब आप कुछ दशक तक आराम कर लीजिए।
ग्रामीण क्षेत्र में  स्वास्थ्य जागरुक का अभाव, दे रहा घावः डाॅ संजय सिंह
-बरैली में लगा निःशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप, 219 लाभान्वित
मऊः तेजी से आधुनिक होती जीवन पद्वति के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही तथा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरुकता के अभाव के कारण अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक रहने की नितांत आवश्यकता है। ऐसा न होने की स्थिति में सामन्य रोग भी जानलेवा हो जाता है। इस समय वायरल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। इसे लेकर लोगों को सेचत रहने की नितांत आवश्यकता है। प्रसिद्व चिकित्सक डाॅ संजय सिंह ने यह उदगार रविवार को बरैली ग्राम सभा में आयोजित निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में व्यक्त किया।  मेडिकल डायरेक्टर डाॅ सुजीत सिंह ने कहा कि प्रतिदिन एक घंटा तक अपनी सेहत को लेकर योग एवं व्यायाम करने का लाभ मिलता है। इसके साथ कभी भी स्वास्थ्य की अनदेखी करना घातक हो सकता है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर झोलाछाप डाक्टर के पास जाने से जान का खतरा बना रहता है। इसलिए प्रशिक्षित व योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए। डाॅ सिंह ने स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर लोगों से स्वास्थ्य संवाद किया। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, विद्या सेवा संस्थान तथा रुद्राक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित इस शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ मलिक अताउर रहमान, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ ईना यादव, एमडी मेडिसीन डाॅ अविनाश तिवारी, डाॅ एसपी सिंह, डाॅ एके सिंह, डाॅ अजय द्वारा 219 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, खून की जांच, केएफटी, एलएफटी सहित निःशुल्क 18 प्रकार की जांच की गई।
मऊ में मोबाइल लूटकांड का सफल अनावरण, 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर के पास लूट की वारदात का खुलासा, तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
<nis:link nis:type=tag nis:id=खबरेंअभीतक nis:value=खबरेंअभीतक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabareabhitak nis:value=KhabareAbhiTak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लूटकांड nis:value=लूटकांड nis:enabled=true nis:link/>
मऊ में लूटकांड का खुलासा, 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी समेत तमंचे बरामद
<nis:link nis:type=tag nis:id=खबरेंअभीतक nis:value=खबरेंअभीतक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabareabhitak nis:value=KhabareAbhiTak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लूट nis:value=लूट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरायलखंसी nis:value=सरायलखंसी nis:enabled=true nis:link/>
15 अगस्त के अवसर पर नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ में आयोजित कार्यक्रम की कुछ तस्वीर
मंच से बोलते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
विकसित राष्ट्र की संकल्पना से करें कार्यः डॉ संजय सिंह 
-शारदा नारायण हास्पिटल तथा नर्सिंग कालेज पर फहराया तिरंगा 
मऊः स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूर्ण होने तक हमें विकसित राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करना होगा। सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में वैश्विक मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए विश्व गुरु की संकल्पना का साकार रुप देना है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल  में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
 शारदा नारायण पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग कालेज पहसा गड़वा निदेशक डॉ मधुलिका सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश को विकसित बनाने की दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों के द्वारा इस दिशा में गुणवत्तायुक्त शुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराना संकल्प होना चाहिए। डॉ सिंह ने नर्सिंग के छात्रों ने सेवा भावना के साथ चिकित्सकीय सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कालेज के छात्रों द्वारा स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अनेक रंगारंग कार्यक्रम किया गया। प्रबंधक शिवकुमार सिंह, प्रधानाचार्य सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
Video 14
15 अगस्त के अवसर पर मऊ पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
मऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
15 अगस्त/ नगर पालिका कम्युनिटी हॉल मऊ
15 अगस्त/ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
15 अगस्त 2026 को मऊ में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मीडिया को दिए यह बयान
मऊ के कम्युनिटी हॉल में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
विश्वजीत क्लीनिक की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
कृष्णा पीजी कॉलेज की तरफ से 15 अगस्त की शुभकामनाएं
मऊ: नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया ध्वजारोहण 
<nis:link nis:type=tag nis:id=खबरेंअभीतक nis:value=खबरेंअभीतक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khabareabhitak nis:value=KhabareAbhiTak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रतादिवस nis:value=स्वतंत्रतादिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊ nis:value=मऊ nis:enabled=true nis:link/>
दिनांक: 14 अगस्त 2026

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

आज राजीव गांधी महिला पी.जी. कॉलेज, आरटीओ ऑफिस के पास कांग्रेस कमेटी के “संगठन सृजन” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में AICC आब्जर्वर संजीव सिंह, PCC आब्जर्वर सुरेन्द्र सिंह, PCC आब्जर्वर राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं PCC आब्जर्वर पुनीत पाठक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर AICC आब्जर्वर संजीव सिंह ने कहा कि “संगठन सृजन केवल पद और जिम्मेदारियां बांटने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान है। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है। जब संगठन मजबूत होगा, तभी हम जनता के मुद्दों की मजबूती से लड़ाई लड़ सकेंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाना होगा। संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ, सेक्टर और ब्लॉक स्तर तक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने तथा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, राजमंगल यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, घनश्याम सहाय, उदय प्रताप राय, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।