भीलवाड़ा: नगर निगम की लेटलतीफी और लापरवाही से करीब 6 माह बाद नाली का निर्माण शुरू, आखिर इतना समय क्यों लगा
बस स्टैंड के निकट हरी शेवा धर्मशाला के बाहर फरवरी माह में तोड़े गए अतिक्रमण व नाली का निर्माण अब करीब 6 माह बाद बारिश में शुरू किया गया। इस दौरान करीब 6 माह तक व्यपारी वर्ग परेशान रहा ,अपने प्रतिष्ठान तक आने-जाने के लिए व्यपारियों और ग्राहकों दोनों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था और साथ ही व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ।