मानव सेवा अपनाघर आश्रम में विशेष पूजा-अर्चना एवं भोजन प्रसादी सेवा
विजयनगर (ब्यावर)/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 17 अगस्त मानव सेवा अपनाघर आश्रम, विजयनगर में सोमवार को किराप, मसूदा (ब्यावर) निवासी कुलदीप नाहर ने अपने पूज्य पिताजी स्व. बाल चंद्र नाहर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार सहित विशेष पूजा-अर्चना, जल अभिषेक एवं भोजन प्रसादी सेवा का आयोजन किया।
आश्रम परिसर स्थित मंदिर में पंडितजी के सान्निध्य में परिवारजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जल अभिषेक कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की। इसके पश्चात आश्रम में निवासरत जरूरतमंद प्रभुजनों के लिए भोजन प्रसादी की सेवा की गई। परिवारजनों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ अपने हाथों से प्रभुजनों को भोजन कराया और स्व. बाल चंद्र नाहर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आश्रम के संरक्षक मधुसूदनजी कानोड़िया ने कहा कि परिवार में किसी दिवंगत सदस्य की पुण्यतिथि पर विधि-विधान से पूजा एवं सेवा करना श्रद्धा का विषय है, लेकिन घर पर इसके लिए मंदिर, पंडितजी और जरूरतमंद जनों की सेवा जैसी व्यवस्थाएं एक साथ उपलब्ध होना आसान नहीं होता। अपनाघर आश्रम में मंदिर, पंडितजी और करीब 40 जरूरतमंद प्रभुजन एक ही छत के नीचे, स्वच्छ एवं शांत वातावरण में उपलब्ध हैं। ऐसे में परिवारजन सुविधाजनक और सरल तरीके से पूजा-अर्चना के साथ मानव सेवा भी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परिवारजन आश्रम के मोबाइल नंबर 9717778755 पर संपर्क कर QR Code के माध्यम से भुगतान करते हुए अपनी सुविधा के अनुसार पूजा एवं सेवा की तारीख और समय बुक कर सकते हैं। इसके बाद पूजा-अर्चना, भोजन प्रसादी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं आश्रम की ओर से की जाती हैं।
कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग भी आश्रम द्वारा करवाई जाती है, जिसे बाद में परिवारजनों को उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल से श्रद्धालु परिवार अपने प्रियजनों की स्मृति को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जरूरतमंद प्रभुजनों की सेवा का पुण्य लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
मानव सेवा अपनाघर आश्रम की यह व्यवस्था धार्मिक श्रद्धा, पारिवारिक स्मृति और मानव सेवा को एक साथ जोड़ने की सराहनीय पहल के रूप में सामने आ रही है।