Public App Logo
भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करना अत्यंत हर्ष का विषय है। यह एक ऐतिहासिक परियोजना है जो कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और आंध्र प्रदेश के विकास को गति प्रदान करेगी। अत्याधुनिक अवसंरचना और नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित यह हवाई अड्डा यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और रोजगार को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। यहां का टर्मिनल भवन आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है। महान अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर नामित यह हवाई अड्डा हमारी विरासत पर गर्व और हमारे भविष्य के लिए आशावादी दृष्टिकोण को दर्शाता है। ****** नरेंद्र मोदी - प्रधानमंत्री **** - Jagadhri News