☑️कार्य योजना बनाकर बैंक सीडी रेसियों बढ़ानें का प्रयास करें - कलेक्टर
☑️विभागीय अधिकारी और बैंकर्स समन्वय बनाकर योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति कराएं - कलेक्टर
☑️कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक में बैंकर्स को निर्देश दिए गए कि जिले का सीडी रेसियो बढाने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें । अभी जिले का सीडी रेसियो 35.8 है। जो औसत सीडी रेसियों 40प्रतिशत से कम है। जिसको प्राप्त करने के लिए सभी बैंकर्स ऋण प्रकरणों की स्वीकृति दें तथा उनका वितरण भी करें ।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने विभागीय अधिकारियों और बैंकर्स को समन्वय बनाकर योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के विरूध्द विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक प्रकरण बैंकोे में प्रस्तुत करें तथा बैकर्स बिना किसी कमीं के उसे अस्वीकृत न करें । कलेक्टर ने कहा कि प्रस्तुत प्रकरणों में जो कमियां है उनका बैंकर्स उल्लेख कर विभागीय अधिकारियों को सूचित करें ताकि अधिकारी संबंधित हितग्राही से कमियों की पूर्ति करा सकें। कलेक्टर ने कृषि क्षेत्र व स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स से अपेक्षा की है कि बीमा प्रकरणो मे हितग्राहियो के लंबित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ स्वीकृत करने की पहल करें ।उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने तथा अऋणी कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा की श्रेणी में शामिल करने की बात कही।
@cmmadhyapradesh
#umaria
#उमरिया
69 views | Umaria, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026