खेत में काम के दौरान बिच्छू के डंक से 60 वर्षीय वृद्ध घायल, इलाज जारी
औरंगाबाद। मदनपुर थाना क्षेत्र के सहार गांव में बुधवार को खेत में काम करने के दौरान बिच्छू के डंक मारने से एक वृद्ध घायल हो गया।जानकारी के अनुसार सहार गांव निवासी 60 वर्षीय नरेश राम खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके बाएं पैर में बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक लगते ही उन्हें तेज दर्द और जलन महसूस हुई। परिजनों ने तुरंत उन्हें नजदीकी मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।