बिहार की राजधानी पटना में आज सियासी हलचल तेज रही। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजभवन मार्च किया।
गांधी मैदान से शुरू हुआ यह मार्च इनकम टैक्स चौराहे पर आकर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान कई बड़े नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।
हालांकि बिहार पुलिस के आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि पूरा मार्च शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वरीय नेताओं को डिटेन करने के बाद डेलिगेशन को राज्यपाल से मिलने का समय दिया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को सौंपा।