रामचित्र महाना की शिकायत पर सांक नदी पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम, प्रदूषित पानी के लिए सैंपल
मुरैना। बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में सांक नदी के कथित प्रदूषण को लेकर किसान कांग्रेस नेता रामचित्र सिंह गुर्जर महाना की पहल रंग लाई है। उनके द्वारा पूर्व में की गई शिकायत और दिए गए आवेदन के बाद मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ग्वालियर से जांच के लिए मौके पर पहुंची।
रामचित्र सिंह गुर्जर महाना ने टीम को स्वयं मौके पर ले जाकर सांक नदी के किनारे प्रदूषित पानी के संबंध में जानकारी दी। उनकी मौजूदगी में टीम ने मौके से पानी के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
रामचित्र महाना का आरोप है कि बानमोर औद्योगिक क्षेत्र की कुछ फैक्ट्रियों से रात के समय टैंकरों के माध्यम से केमिकल युक्त वेस्टेज पानी पमाया और सेवा के बीच सांक नदी के किनारे बहाया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे सांक नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के किसानों की फसलों तथा पशु-पक्षियों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
रामचित्र सिंह गुर्जर महाना ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम से 100 प्रतिशत निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में किसी फैक्ट्री द्वारा नियमों का उल्लंघन और प्रदूषण फैलाना पाया जाता है, तो संबंधित फैक्ट्री के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सांक नदी क्षेत्र के किसानों और पर्यावरण से जुड़ा यह गंभीर मामला है। नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।
अब सभी की नजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सैंपल जांच रिपोर्ट पर है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
#morena #मुरैना #पर्यावरण