गांधी जयंती पर एन एस एस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने ली नशामुक्ति की शपथ
बड़वानी 03 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रणजीत सिंह मेवाडे ने कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे और गांधी जी के विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धीरज कुमार वर्मा ने उपस्थित सभी प्राध्यापक, स्वयंसेवक एवं कैडेट्स को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में एन सी सी केप्टन डॉ मुन्ना मोरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रंजना चौहान, डॉ. दिनेश परमार, डॉ. इंदिरा परमार एवं डॉ. बी.एस. चौहान सहित एनएसएस के स्वयंसेवक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
9 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026