प्रेस विज्ञप्ति
OTS योजना के तहत नीलाम पत्र वादियों को राहत
OTS योजना को लेकर ईंट-भट्ठा संघ के साथ बैठक, जिला पदाधिकारी महोदय ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एकमुश्त राशि जमा करने पर नियमानुसार ब्याज की राशि होगी माफ, पात्र नीलाम पत्र वादियों से योजना का लाभ उठाने की अपील
मधेपुरा, 01 अक्टूबर 2026:
One Time Settlement (OTS) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज दिनांक 01.10.2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों और ईट भट्ठा मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में OTS योजना के प्रावधानों एवं इसके तहत पात्र नीलाम पत्र वादियों को मिलने वाली राहत के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र नीलाम पत्र वादियों को योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
बैठक में बताया गया कि OTS योजना के अंतर्गत आने वाले पात्र नीलाम पत्र वादियों द्वारा निर्धारित बकाया राशि एकमुश्त जमा किए जाने पर नियमानुसार ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान है। इससे संबंधित बकायेदारों को अपने पुराने बकाये के निपटारे का अवसर मिलेगा तथा लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए पात्र नीलाम पत्र वादियों को OTS के प्रावधानों एवं प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।
उन्होंने ईंट-भट्ठा संघ के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने सदस्यों एवं संबंधित नीलाम पत्र वादियों तक योजना की जानकारी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति निर्धारित अवधि में OTS योजना का लाभ उठाकर अपने बकाये का निपटारा कर सकें।
जिला प्रशासन ने पात्र नीलाम पत्र वादियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत एकमुश्त राशि जमा कर अपने लंबित बकाये का निपटारा करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Narendra Modi
Samrat Choudhary