गांधी जयंती पर जिला स्तरीय बालक-बालिका वॉक रेस प्रतियोगिता आयोजित
02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला स्तरीय बालक-बालिका वॉक रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया, जबकि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 68 तथा बालिका वर्ग की 52 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
वॉक रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उत्सव कुमार ने प्रथम, धीरज कन्नौजिया ने द्वितीय तथा अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अजहरुद्दीन चतुर्थ, गुलसन राजभर पंचम तथा सत्यदीप छठे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में रोमी राजभर ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय तथा रंजना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंजू राजभर चतुर्थ, रिया राजभर पंचम तथा नविका छठे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी डी.पी. सिंह द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले मुख्य अतिथि, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर उप जिलाधिकारी, प्रशिक्षकों, गणमान्य नागरिकों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।