नवाबगंज: डीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का निरीक्षण किया, मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया
बाराबंकी जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर एवं देवा का निरीक्षण कर शैक्षिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कक्षा 10वीं की 15 मेधावी छात्राओं तथा राज्य स्तरीय कुरास प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 12 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।