Public App Logo
लखनऊ में देश की पहली नौसेना शौर्य वाटिका 15 अगस्त को आमजनता के लिए खोल दी गई। इसमें अगले 15 दिन एंट्री फ्री है। इसके बाद बड़ों के लिए 50 रुपए और बच्चों के लिए 25 रुपए का टिकट लगेगा। यहां पर नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत INS गोमती रखा है तो समुद्री गश्ती विमान भी रखे हैं। नेवी की कई मिसाइलें भी हैं जिन्हें लोग देखने पहुंच रहे हैं। नौसेना का शौर्य संग्रहालय 15 अगस्त से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। शुरूआत के 2 सप्ताह तक लोगों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके बाद 12 साल तक बच्चों के लिए 25 रुपए और इससे ज्यादा उम्र वालों के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट लगेगा। संग्रहालय सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा। #Lucknow #Nausenashauryavatika #CGcity #Ekana - Nawabganj News