भोपाल में शासकीय संभागीय आईटीआई गोविन्दपुरा में सीएसआर के माध्यम से अत्याधुनिक "इलेक्ट्रिक सोलर लैब का किया जा रहा है निर्माण"
युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला में मिलेगा सोलर पैनल की ट्रेनिंग"
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना से जोड़ने के निर्देश
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को जिला कौशल समिति की बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत युवा है और युवा का सबसे बड़ी ताकत कौशल है।
भोपाल में युवाओं को कौशल से जोड़कर रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत रजिस्टर्ड देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में जिले के युवाओं को इंटर्नशिप से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को रुडसेट इंस्टीट्यूट, स्वामी विवेकानंद परिसर, कटारा हिल्स,भोपाल जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भोपाल में शासकीय संभागीय आईटीआई गोविन्दपुरा में सीएसआर के माध्यम से अत्याधुनिक "इलेक्ट्रिक सोलर लैब का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सोलर पैनल के इंस्टालेशन ओर मेंटेनेंस का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा।
बैठक में सीईओ श्रीमती तिवारी ने कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0) के अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इंडस्ट्री के साथ समन्वय करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जिले में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अधिक से अधिक प्रचार - प्रसार कर जिले में सभी शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई के युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 में ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाकर युवाओं को इंडस्ट्री में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के माध्यम से जोड़ने के निर्देश दिए।
भोपाल जिले में नल- जल योजनाओं को संचालित करने वाली टैक्स सखी, वाल्व ऑपरेटर एवं अन्य स्व सहायता समूह की दीदियों को जिला कौशल विकास विभाग ट्रेनिंग दी जाएगी।
आईटीआई के बच्चों के उत्पादों के प्रमोशन करने के लिए "राग भोपाली" में स्टॉल देकर उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रमोट किया जाएगा।
जिला आईटीआई द्वारा एनसीटी के माध्यम से केंद्रीय जेल नगर पालिका निगम, जल निगम को समय समय पर ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।
सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने रुडसेट इंस्टीट्यूट, स्वामी विवेकानंद परिसर में दो पहिया वाहन के मोटर मैकेनिक प्रशिक्षणथियों से अवलोकन कर संवाद किया।
बैठक में आईटीआई प्राचार्य विवेक सिंह, प्राचार्य सुश्री सपना तिवारी जिला ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर श्री विलास नागदवने रुडसेट प्राचार्य तमन कुमार डोहले एसआरएलएम जिला प्रबंधक श्रीमती रेखा पांडे सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Directorate of Skill Development MP
Department of MSME, Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal