दरभंगा: दरभंगा में तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का शानदार उत्साह
दरभंगा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश महासेठ के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को निकाली गई। यह भव्य तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत दिखा। यह यात्रा आयकर चौराहा से प्रारंभ होकर दरभंगा टॉवर चौक पहुंची। जहां इसका समापन किया गया।