सतना,नागौद में गैस सिलेंडर से निकला चार लीटर पानी, उपभोक्ता हैरान*
नागौद में महेंद्रा इंडेन गैस एजेंसी से मिले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर निवासी उपभोक्ता राकेश सोनी के मुताबिक, सिलेंडर महज 10 दिन में खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने के बाद जब उसे देखा गया तो उसमें से करीब चार लीटर पानी निकला।