*नागौद पुलिस की कार्रवाई, तीन बाइको के मॉडिफाइड साइलेंसर निकाले*
नागौद। पुलिस ड्यूटी के दौरान बुधवार, 26 अगस्त को पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी तीन मोटरसाइकिलों को पकड़ा। तीनों वाहनों को थाना नागौद लाया गया, जहां उनके मॉडिफाइड साइलेंसर निकाल दिए गए। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।
मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों को देखते हुए थाना प्रभारी मनोज सोनी द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।