Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला सिंगरौली की जिला बैठक सम्पन्न राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के आगामी कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के निमित्त जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके जी उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, विधायक रामनिवास शाह, कुंवर सिंह, राजेंद्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय मंचासीन रहे। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह जी ने दिया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिले की लोकप्रिय प्रभारी मंत्री माननीया श्रीमती संपत्तिया उइके जी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ते हुए अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के अभियानों को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन के संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे जी ने अभियान की संगठनात्मक तैयारियों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यक्रम को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला प्रभारी श्री विनोद यादव जी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना है। बैठक के दौरान कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेश पांडेय जी द्वारा आगामी अभियान की तैयारी एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। बैठक का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता जी, और सह संयोजक श्री दिग्विजय सिंह ध्रुव सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य , पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक , नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा जायसवाल जी सहित सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण, अभियान की टोली के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Singrauli, Singrauli | Aug 11, 2026

MORE NEWS

सहर्ष समाचार पत्र 
स्वतंत्रता दिवस विशेष

सहर्ष समाचार पत्र स्वतंत्रता दिवस विशेष

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

आजादी के जश्न में डूबा सिंगरौली दूसरी तरफ रमडीहा स्कूल में स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं

सिंगरौली:जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी सिंगरौली जश्न में डूबी हुई थी वहीं दूसरी ओर  रमडीहा विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं हो पाया , छात्रों का आरोप है कि स्कूल के पास नलकूप तो है लेकिन उसके पास जाना खतरे से खाली नहीं है चापाकल के आसपास बरसाती घास व कचरा जम जाने से किड़े मकौड़े का डर बना रहता है स्कूल के प्राचार्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी साफ सफाई नहीं कराया गया।विद्यालय परिसर के समीप जलनिकासी की स्थिति खराब नजर आ रही है। नाली के आसपास गंदा पानी जमा होने के साथ घास-फूस और कचरा भी दिखाई दे रहा है

आजादी के जश्न में डूबा सिंगरौली दूसरी तरफ रमडीहा स्कूल में स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं सिंगरौली:जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी सिंगरौली जश्न में डूबी हुई थी वहीं दूसरी ओर रमडीहा विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं हो पाया , छात्रों का आरोप है कि स्कूल के पास नलकूप तो है लेकिन उसके पास जाना खतरे से खाली नहीं है चापाकल के आसपास बरसाती घास व कचरा जम जाने से किड़े मकौड़े का डर बना रहता है स्कूल के प्राचार्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी साफ सफाई नहीं कराया गया।विद्यालय परिसर के समीप जलनिकासी की स्थिति खराब नजर आ रही है। नाली के आसपास गंदा पानी जमा होने के साथ घास-फूस और कचरा भी दिखाई दे रहा है

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस,

निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ हेतु योगदान देने को प्रतिबद्ध एनसीएल- श्री मनीष कुमार

सिंगरौली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल ने सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

अपने उद्बोधन में श्री मनीष कुमार ने कहा कि एनसीएल देश को निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ की  संकल्पना में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कंपनी की नवाचारी पहलों, मशीनीकरण, सामुदायिक सशक्तिकरण, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन एवं भविष्य की कार्य योजनाओं को रेखांकित किया। 

इसके अतिरिक्त श्री कुमार ने कहा कि एनसीएल सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुवधाओं हेतु प्रतिबद्ध है ।

इसके अलावा उन्होने परिधीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धताओं को बताते हुए एनसीएल की प्रमुख सीएसआर पहलों- 'नन्हा-सा-दिल-एनसीएल', चरक, ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ हेतु बायफ़ लाइवलीहुड्स के साथ एमओयू,  खेल प्रतिभाओं के विकास हेतु स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जयंत में खेल अकादमी की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण आदि का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने एनसीएल द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें कुशल प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'बेसिक फ़र्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0' पहल के बारे में भी बताया। 

केंद्रीय स्तरीय इस कार्यक्रम में एनसीएल से निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण-सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री अशोक मिश्रा, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव, श्री सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी एवं श्रीमती रूबी जायसवाल, मुख्यालय के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी),  श्री आशुतोष द्विवेदी ने  किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में  निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया एवं आजादी के इस पवित्र राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा  में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं  एनसीएल की उपलब्धियों के पीछे कंपनी के प्रत्येक कर्मी की मेहनत और हितग्राहियों के त्याग का अमूल्य योगदान है । श्री द्विवेदी ने ‘सुरक्षा प्रथम’ के साथ नवाचार, सतत एवं पर्यावरण-सम्मत खनन तथा निरंतर सीखने की संस्कृति को एनसीएल की दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।युवा शक्ति को देश और कंपनी  की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने ‘सीखें और नवाचार करें’ के सिद्धांत को अपनाने  का आह्वान किया। 

केंद्रीय कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल द्वारा आयोजित केंद्रीय समारोह के मुख्य आकर्षण विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद हर एक दर्शक का दिल जीत लिया और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले एनसीएल विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों और परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ हेतु योगदान देने को प्रतिबद्ध एनसीएल- श्री मनीष कुमार सिंगरौली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल ने सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में श्री मनीष कुमार ने कहा कि एनसीएल देश को निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ की संकल्पना में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कंपनी की नवाचारी पहलों, मशीनीकरण, सामुदायिक सशक्तिकरण, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन एवं भविष्य की कार्य योजनाओं को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त श्री कुमार ने कहा कि एनसीएल सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुवधाओं हेतु प्रतिबद्ध है । इसके अलावा उन्होने परिधीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धताओं को बताते हुए एनसीएल की प्रमुख सीएसआर पहलों- 'नन्हा-सा-दिल-एनसीएल', चरक, ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ हेतु बायफ़ लाइवलीहुड्स के साथ एमओयू, खेल प्रतिभाओं के विकास हेतु स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जयंत में खेल अकादमी की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण आदि का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने एनसीएल द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें कुशल प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'बेसिक फ़र्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0' पहल के बारे में भी बताया। केंद्रीय स्तरीय इस कार्यक्रम में एनसीएल से निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण-सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री अशोक मिश्रा, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव, श्री सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी एवं श्रीमती रूबी जायसवाल, मुख्यालय के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने किया ध्वजारोहण 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया एवं आजादी के इस पवित्र राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं एनसीएल की उपलब्धियों के पीछे कंपनी के प्रत्येक कर्मी की मेहनत और हितग्राहियों के त्याग का अमूल्य योगदान है । श्री द्विवेदी ने ‘सुरक्षा प्रथम’ के साथ नवाचार, सतत एवं पर्यावरण-सम्मत खनन तथा निरंतर सीखने की संस्कृति को एनसीएल की दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।युवा शक्ति को देश और कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने ‘सीखें और नवाचार करें’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। केंद्रीय कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल द्वारा आयोजित केंद्रीय समारोह के मुख्य आकर्षण विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद हर एक दर्शक का दिल जीत लिया और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले एनसीएल विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों और परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

Testbook Pass Coupon Code 2026 ✅ Testbook Pass Kaise Buy Kare? | Get Max Discount Today! 💸

Testbook Pass Coupon Code 2026 ✅ Testbook Pass Kaise Buy Kare? | Get Max Discount Today! 💸

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में  81छात्रों को मिला सम्मान

सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा 
से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान

रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के  प्रतिभावान टापर  20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं  पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं।
वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे

जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में 81छात्रों को मिला सम्मान सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के प्रतिभावान टापर 20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं। वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे

Singrauli, Singrauli | Aug 16, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला सिंगरौली की जिला बैठक सम्पन्न राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के आगामी कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के निमित्त जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके जी उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, विधायक रामनिवास शाह, कुंवर सिंह, राजेंद्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय मंचासीन रहे। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह जी ने दिया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिले की लोकप्रिय प्रभारी मंत्री माननीया श्रीमती संपत्तिया उइके जी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ते हुए अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के अभियानों को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन के संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे जी ने अभियान की संगठनात्मक तैयारियों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यक्रम को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला प्रभारी श्री विनोद यादव जी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना है। बैठक के दौरान कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेश पांडेय जी द्वारा आगामी अभियान की तैयारी एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। बैठक का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता जी, और सह संयोजक श्री दिग्विजय सिंह ध्रुव सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य , पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक , नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा जायसवाल जी सहित सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण, अभियान की टोली के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - Singrauli News