Public App Logo
Profile Picture

S NEWS

@santoshshukla494
476Followers
1Following
सहर्ष समाचार पत्र 
स्वतंत्रता दिवस विशेष
आजादी के जश्न में डूबा सिंगरौली दूसरी तरफ रमडीहा स्कूल में स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं

सिंगरौली:जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरी सिंगरौली जश्न में डूबी हुई थी वहीं दूसरी ओर  रमडीहा विद्यालय में बच्चों को पीने के लिए स्वच्छ जल भी मुनासिब नहीं हो पाया , छात्रों का आरोप है कि स्कूल के पास नलकूप तो है लेकिन उसके पास जाना खतरे से खाली नहीं है चापाकल के आसपास बरसाती घास व कचरा जम जाने से किड़े मकौड़े का डर बना रहता है स्कूल के प्राचार्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी साफ सफाई नहीं कराया गया।विद्यालय परिसर के समीप जलनिकासी की स्थिति खराब नजर आ रही है। नाली के आसपास गंदा पानी जमा होने के साथ घास-फूस और कचरा भी दिखाई दे रहा है
एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस,

निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ हेतु योगदान देने को प्रतिबद्ध एनसीएल- श्री मनीष कुमार

सिंगरौली: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल ने सिंगरौली स्थित हेलीपेड ग्राउंड में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर एनसीएल निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने ध्वजारोहण और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कर्मियों एवं हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

अपने उद्बोधन में श्री मनीष कुमार ने कहा कि एनसीएल देश को निर्बाध कोयला आपूर्ति के साथ ‘विकसित भारत’ की  संकल्पना में योगदान देने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होने कंपनी की नवाचारी पहलों, मशीनीकरण, सामुदायिक सशक्तिकरण, कर्मी कल्याण, रोजगार सृजन एवं भविष्य की कार्य योजनाओं को रेखांकित किया। 

इसके अतिरिक्त श्री कुमार ने कहा कि एनसीएल सिंगरौली परिक्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुवधाओं हेतु प्रतिबद्ध है ।

इसके अलावा उन्होने परिधीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धताओं को बताते हुए एनसीएल की प्रमुख सीएसआर पहलों- 'नन्हा-सा-दिल-एनसीएल', चरक, ‘सशक्त किसान समृद्ध गांव’ हेतु बायफ़ लाइवलीहुड्स के साथ एमओयू,  खेल प्रतिभाओं के विकास हेतु स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जयंत में खेल अकादमी की स्थापना की दिशा में किए जा रहे प्रयास, रोजगारपरक प्रशिक्षण, महिला आत्मनिर्भरता, दिव्यांग कल्याण आदि का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने एनसीएल द्वारा युवाओं और विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने तथा उन्हें कुशल प्राथमिक उपचारकर्ता बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'बेसिक फ़र्स्ट एड ट्रेनिंग 2.0' पहल के बारे में भी बताया। 

केंद्रीय स्तरीय इस कार्यक्रम में एनसीएल से निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एनसीएल, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रमिक संघ के जेसीसी सदस्यगण-सीएमएस से श्री अजय कुमार, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, बीएमएस से श्री अशोक मिश्रा, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई महासचिव, श्री सर्वेश सिंह, कृति महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता कुमार, श्रीमती शीला द्विवेदी एवं श्रीमती रूबी जायसवाल, मुख्यालय के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी),  श्री आशुतोष द्विवेदी ने  किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल मुख्यालय परिसर में आयोजित समारोह में  निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया एवं आजादी के इस पवित्र राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सभी कर्मियों व हितग्राहियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में श्री आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा  में एनसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं  एनसीएल की उपलब्धियों के पीछे कंपनी के प्रत्येक कर्मी की मेहनत और हितग्राहियों के त्याग का अमूल्य योगदान है । श्री द्विवेदी ने ‘सुरक्षा प्रथम’ के साथ नवाचार, सतत एवं पर्यावरण-सम्मत खनन तथा निरंतर सीखने की संस्कृति को एनसीएल की दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।युवा शक्ति को देश और कंपनी  की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए उन्होंने ‘सीखें और नवाचार करें’ के सिद्धांत को अपनाने  का आह्वान किया। 

केंद्रीय कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एनसीएल द्वारा आयोजित केंद्रीय समारोह के मुख्य आकर्षण विद्यालयीन बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद हर एक दर्शक का दिल जीत लिया और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परचम लहराने वाले एनसीएल विद्यालयों के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट सुरक्षा कर्मियों, बाल कलाकारों और परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एनसीएल की सभी परियोजनाओं व इकाइयों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनपद सदस्य रणधीर सिंह ने प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान, चार साल में  81छात्रों को मिला सम्मान

सिंगरौली:जिले के देवसर तहसील अंतर्गत जनपद पंचायत माड़ा 
से जनपद सदस्य के रूप में चयनित रणधीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माड़ा जनपद में प्रतिभावान छात्रों को लैपटॉप व सिलाई मशीन देकर किया सम्मान

रणधीर सिंह ने जनपद सदस्य माडा अपने जनपद क्षेत्र माड़ा के 10वी 12वी के  प्रतिभावान टापर  20 छात्र छात्राओं को लैपटॉप सिलाई मशीन एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किए रणधीर सिंह जनपद सदस्य लगातार चार वर्षों से अपने क्षेत्र के टापर छात्र छात्राओं  पुरस्कृत करने का काम करते आ रहे हैं।
वह अभी तक 81 छात्र छात्राओं को सम्मानित कर अपने क्षेत्र के लोगों का गौरव बढ़ाते हुए कार्य करते आ रहे हैं आगे भी हर वर्ष की भांति अगले वर्ष भी टापर छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते रहेंगे
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ विशेष मध्यान्ह भोज
राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने बच्चों के साथ किया विशेष मध्यान्ह भोज
-----------------------------------------------------------------------------------

सिंगरौली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले भर के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विशेष मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय विशेष मध्यान्ह भोज कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौटी में आयोजित हुआ, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर विशेष मध्यान्ह भोज किया।
इस अवसर पर सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम., भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, एसडीएम सुरेश जाधव, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, डीपीसी आर.एल शुक्ला,  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।विशेष मध्यान्ह भोज में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करना तथा उनमें राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह, देशभक्ति एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। मध्यान्ह भोज उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने छोड़े  गुब्बारे
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंगरौली मे राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर ने किया ध्वजारोहण

समन्वित और सकारात्मक प्रयासों से नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्पः महापौर 

सिंगरौली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने माँ भारती के चरणों में नमन करते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति देश के नागरिकों में निहित है। इसी प्रकार नगर निगम की शक्ति भी नगर की जनता से है। जनता है तो नगर निगम है और हम सभी नागरिकों की सेवा के लिए हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मिलकर समन्वित एवं सकारात्मक प्रयास करेंगे।

नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की भी प्रेरणा देती है। नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर स्वच्छ, सुंदर, विकसित और सुविधायुक्त सिंगरौली के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने नगरवासियों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक परिवार की तरह है और जिस संस्था में हम कार्य करते हैं, उसके प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना हमारा दायित्व है। हमें राष्ट्र, परिवार और संस्था की अखंडता एवं एकजुटता बनाए रखने की दिशा में कार्य करना चाहिए। साथ ही हमें अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करना चाहिए। यही संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सच्चा सम्मान है। 

इस अवसर पर मेयर-इन-काउंसिल की सदस्य श्रीमती श्यामला देवी, पार्षद श्री रामनरेश शाह, आशीष बैस, श्री अखिलेश सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री संतोष पाण्डेय, उपायुक्त श्री आर.पी. बैस, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सिंह, श्री एच.एम. श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी बी.जी चतुर्वेदी,सहायक यंत्री श्री प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री श्री विपिन तिवारी, सहायक विधि अधिकारी श्री अक्षत उपाध्याय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा के SAF ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

रीवा: मध्य प्रदेश शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रीवा स्थित SAF ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस पर सिंगरौली जिले में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा,

राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

सिंगरौली: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस सिंगरौली जिले में हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत की ओजपूर्ण प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। इसके पश्चात समारोह की मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। 

समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने देखा एवं सुना। वहीं मुख्य अतिथि ने संदेश का वाचन किया गया। समारोह के दौरान जिले की विकास पुस्तिका का वितरण भी किया गया, जिसमें जिले में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी संकलित की गई है। समारोह में सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। विशेष सशस्त्र बल एवं जिला पुलिस बल के जवानों ने बैंड की मधुर धुन के साथ आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी के प्रतीक स्वरूप तीन रंगों के मनोहारी गुब्बारों को खुले आकाश में छोड़ा।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं नृत्यों तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य समारोह में सूबेदार श्री आशीष तिवारी एवं परेड उप कमांडर श्री पुष्पेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में जवानों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री मनीष कुमार, विशेष सशस्त्र बल का नेतृत्व श्री कमल चंद बारसिया, जिला पुलिस बल का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री संदीप नामदेव तथा होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह ने किया। जूनियर वर्ग की परेड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, शासकीय एन.एस.एस. महाविद्यालय बैढ़न, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढ़न, इंडियन चिल्ड्रन स्कूल, सन साईन स्कूल, आदर्श जूनियर्स स्कूल, शौर्य दल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की टुकड़ियों ने भाग लिया।

 सीनियर वर्ग की परेड में प्रथम स्थान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल तथा तृतीय स्थान विशेष सशस्त्र बल ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न के स्काउट दल, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय बैढ़न तथा तृतीय स्थान एनसीसी जूनियर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न ने प्राप्त किया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सिंगरौली, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न तथा तृतीय स्थान संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल बैढ़न ने प्राप्त किया।जिला स्तरीय मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा शासकीय कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

 समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैलियां निकाली गईं। लोगों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। समारोह में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्री राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, पूर्व विधायक श्री राम लल्लू बैस, पूर्व विधायक श्री सुभाष बर्मा, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, डीपीसी श्री आर.एल. शुक्ला सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण, व्यापारीगण, पत्रकार साथियों, आमजन तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
सिंगरौली: जलभराव में फंसे लोगों के लिए 'देवदूत' बनीं होमगार्ड और SDRF की टीम, सुरक्षित निकाले गए दर्जनों लोग!

सिंगरौली :जिले में भारी बारिश के बाद बने जलभराव के हालातों के बीच होमगार्ड और SDRF (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) की टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई जिंदगियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्राम पचौर/पुलिस लाइन से 5 लोगों का सफल रेस्क्यू

ग्राम सहोखर (पोस्ट खुटार) के निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्य जलभराव में फंस गए थे। रेस्क्यू टीम ने अपनी जान जोखिम में डालकर नाव और सुरक्षा उपकरणों की मदद से इन्हें सुरक्षित निकाला:
 शीला तिवारी (40 वर्ष)
 शिवम् तिवारी (20 वर्ष)
ज्योति तिवारी (19 वर्ष)
 राहुल तिवारी (17 वर्ष)
 पीयूष तिवारी (16 वर्ष)

अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी राहत कार्य

 खुटार: जलभराव में फंसे 8 लोगों और 2 मवेशियों (गायों) को सुरक्षित निकाला गया।
 मंझौली: 8 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
करकौसा : 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
 परसौना और जरौधी: जलभराव की स्थिति सामान्य होने पर परसौना में फंसे 12 लोग और जरौधी के ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकल आए।
सासन में रिलायंस का ऐश डेम  टूटा,खेतों में फैला राखड़; ग्रामीणों में आक्रोश
-----;-----;----;-----;----;-----;----;-----;-----;-----;-----;-----:------:-----:----

सिंगरौली: जिले के हर्रहवा क्षेत्र स्थित रिलायंस पावर प्लांट के ऐश डेम के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के क्षेत्र में राखड़युक्त पानी फैलने की घटना सामने आई है। राखड़ के बहाव से कृषि भूमि प्रभावित होने और फसलों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी है।
ग्रामीणों के मुताबिक ऐश डेम से निकला राखड़युक्त पानी आसपास के खेतों और अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं जलस्रोतों के दूषित होने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने ऐश डेम की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
घटना के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने, राखड़ के बहाव को रोकने तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी ऐश डेम की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए।
घटना की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। प्रभावित क्षेत्र में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक जांच और कंपनी प्रबंधन की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर है।
"हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

झांसी: भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों का उत्पादन करने वाले वैगन कारखाना, झांसी में "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आज शताब्दी उद्यान में मुख्य कारखाना प्रबंधक  अजय श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में एक प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

बी.टी.सी. के प्रशिक्षार्थियों ने श्री शाहिद अली के निर्देशन में देशभक्ति पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भाव-विभोर कर दिया। कलाकारों ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान का सजीव चित्रण करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा "हर घर तिरंगा" अभियान के महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तवा ने कहा कि "तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में गर्व के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक को उन वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का सशक्त माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि तिरंगे के सम्मान, राष्ट्र की एकता और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा आने वाली पीढ़ियों तक इन महान आदर्शों को पहुँचाएं।"

इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  कौशल किशोर, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर  लोकेश कैलाश मीना, सलाहकार (कार्मिक)  रविन्द्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया तथा कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय एवं प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन बी.टी.सी. प्रभारी इंजीनियर श्री एन. के. जैन ने किया, जबकि अंत में वरिष्ठ कल्याण निरीक्षक श्री अतुल अग्रवाल ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा संगठन ने संभाली अगुवाई, घर-घर पहुंचाया राष्ट्रध्वज

सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के मंडल सिंगरौली में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में बाजार एवं रहवासी क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों को राष्ट्रध्वज वितरित किए गए और सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं सिंगरौली विधानसभा विधायक रामनिवास शाह के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष केके कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामशुमिरण गुप्ता, तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक राजेंद्र सिंह प्रमार, विधानसभा सह-संयोजक अशोक शाह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा कार्यकर्ता एवं देशप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सिंगरौली स्थित राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम मे करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

​सिंगरौली :स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर प्रातः मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
​ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह परेड का निरीक्षण करेंगी और संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। इसके पश्चात जिला पुलिस बल, होमगार्ड जवानों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह में स्थानीय विभिन्न स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4singrauli nis:value=BJP4Singrauli nis:enabled=true nis:link/>
जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों की कारें आपस में टकराईं, बलेनो पलटी

सिंगरौली :जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्थ दो चिकित्सकों की कारें गुरुवार को एक्सिस बैंक के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कारों में सवार बच्चों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर महेंद्र पटेल अपनी बलेनो कार से बैढ़न की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक्सिस बैंक के पास निवासरत डॉक्टर बालेंदु साह अपने वाहन को घर से निकालकर मुख्य सड़क की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों का एक-दूसरे के वाहन पर ध्यान नहीं गया और दोनों कारों की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर महेंद्र पटेल की बलेनो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पलटी कार को उठाकर सड़क किनारे कराया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर डायल-112 और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दोनों कारों में बच्चों समेत सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
निर्माणाधीन आरओबी का विधायक ने किया निरीक्षण
कार्य में तेजी लाने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
मार्ग बंद होने से राहगीरों को हो रही परेशानी

सिंगरौली: देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरगवां में निर्माणाधीन रेलवे रोड ओवर ब्रिज  आरओबी 105 का बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 आरओबी निर्माण के चलते बरगवां का प्रमुख मार्ग आवागमन के लिए बंद है। इससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लंबे समय से मार्ग बंद रहने के कारण बाजार क्षेत्र में ग्राहकों की आवाजाही भी कम हुई है, जिससे सैकड़ों व्यापारियों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वहीं रेलवे स्टेशन और बरगवां बाजार पहुंचने वाले यात्रियों एवं आम लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया गया, ताकि आवागमन बहाल होने के साथ व्यापारियों और आमजन को राहत मिल सके।
सिंगरौली मे निकाली विशाल तिरंगा यात्रा,हर घर तिरंगा अभियान में सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष यात्रा में शामिल

सिंगरौली:हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के  जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के  विधायक  रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक

विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

देवेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष  देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

अशोक शाह ने कहा—तिरंगा हर भारतीय के गौरव का प्रतीक

मंडल तियरा के प्रभारी अशोक शाह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में बसता है। यह हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष कमलेश शाह ने किया संचालन

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल तियरा अध्यक्ष  कमलेश शाह  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उक्त कार्यक्रम में माडा़ मंडल के प्रभारी एवं तियरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष  इकतीस चंद वैश्य सभी मंडल पदाधिकारीगण, जनपद सदस्य  प्रेम लाल शाह , सरपंच टूसा  लाले शाह , सिद्धि पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  रामलल्लू शाह , मकरोहर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि  अरविंद शाह ,हर्रहवा पंचायत के सरपंच  बाल कुमार , स्थानीय जनप्रतिनिधीगण सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय दुकानों एवं घरों पर तिरंगा ध्वज बांधकर हर घर तिरंगा अभियान के संकल्प को गति देने का प्रयास किया गया
सावन की रंग-बिरंगी छटा में सजा ‘सावन क्वीन’ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    सिंगरौली:जिले के विंध्यनगर के औसुब इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर में सीआईएसएफ कर्मियों के परिवारों और बच्चों के सशक्तिकरण और बेहतरी के लिए महत्वपुर्ण भुमिका निभाने वाली संस्था संरक्षिका   के तत्वावधान में दिनांक 30 जुलाई 2026 एवं 31 जुलाई 2026 को क्रमशः मेहंदी प्रतियोगिता एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग आयोजन  इकाई वीएसटीपीपी विन्ध्यनगर के सभा हॉल में इकाई संरक्षिका अध्यक्षा श्रीमती गरिमा राय के नेतृत्व में किया गया।  क्वीन प्रतियोगिता का    कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सावन के उल्लास और पारंपरिक संस्कृति की मनमोहक छटा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 30 जुलाई को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपने हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी की कलाकृतियां उकेरीं। प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
वहीं, 31 जुलाई को सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं तथा पारंपरिक सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर सावन की हरियाली और भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया।
सावन क्वीन प्रतियोगिता को तीन रोमांचक चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास एवं आकर्षक अंदाज के साथ रैंप वॉक प्रस्तुत किया। द्वितीय चरण में टैलेंट हंट के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। अंतिम चरण में प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता के माध्यम से उनकी बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास एवं त्वरित निर्णय क्षमता का आकलन किया गया। तीनों चरणों में प्रतिभागियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर सावन क्वीन का चयन कर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सावन की थीम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया।
पूरा आयोजन हंसी, उल्लास, उत्साह और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपरा और सावन के पर्व की खूबसूरती को उत्साहपूर्वक मनाने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा यह आयोजन सभी के लिए यादगार एवं अविस्मरणीय अनुभव बन गया।इस कार्यक्रम में इकाई संरक्षिका उपाध्यक्षा श्रीमती ममता भाटी, महिला निरीक्षक/कार्य संतोष नेगी , अन्य संरक्षिका महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।
सिंगरौली मे 91.790 किलो गांजा, 93 लीटर अवैध शराब और दो कार जब्त, कुल 24.86 लाख का मशरूका बरामद

सिंगरौली:जिले के मकरोहर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 किलो 790 ग्राम गांजा और 93 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो कारें भी बरामद की हैं। जब्त गांजा, शराब और वाहनों की कुल कीमत करीब 24 लाख 86 हजार 910 रुपये बताई गई है। मामले में चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम मकरोहर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गांजा और अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. के निर्देश पर संयुक्त पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई में मौके से भारी मात्रा में गांजा और शराब बरामद हुई।

कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जब्त मादक पदार्थ, शराब और वाहनों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थ के स्रोत, परिवहन, सप्लाई और वितरण नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने 91 किलो 790 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 35 हजार 800 रुपये, तथा 93 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब 51 हजार 110 रुपये है, जब्त की। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त होंडा कार क्रमांक WB 06A 5526 और टाटा कार क्रमांक UP 64U 7303 भी जब्त की गई हैं। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मौके से भूपेन्द्र सिंह पिता रामकिशुन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मकरोहर और सुशील सिंह पिता राज रावण सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मकरोहर को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी। इसके साथ ही आरोपियों के संपर्कों और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी की उपस्थिति में की गई।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में डीएसपी अशोक सिंह परिहार के साथ उपनिरीक्षक विनय शुक्ला, पवन सिंह, उदय करिहार और चौकी प्रभारी सासन बी.एल. बंसल सहित अन्य पुलिस अधिकारी - कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सिंगरौली के विकास की नींव में राम लल्लू वैश्य का प्रमुख योगदान

जिला बनने से लेकर मेडिकल कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हवाई पट्टी, सड़क, बिजली, पानी और रेल सुविधाओं तक… विधानसभा की शोध-पत्रिका में दर्ज विकास कार्यों ने खींचा ध्यान

सिंगरौली आज प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और ऊर्जा केंद्रों में गिना जाता है, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर कई वर्षों के संघर्ष और विकास कार्यों से होकर गुजरा है। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय की त्रैमासिक शोध-पत्रिका ‘विधायिनी’ के मध्यप्रदेश विधानसभा के सात दशक विशेषांक में सिंगरौली के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया गया है।

इसमें सिंगरौली के पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य से जुड़े विकास कार्यों और प्रयासों का भी जिक्र है। पत्रिका में प्रकाशित विवरण के मुताबिक, सिंगरौली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी और इस मांग को आगे बढ़ाने में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों की भूमिका रही। इसमें यह भी उल्लेख है कि 24 मई 2008 को सिंगरौली को जिले के रूप में अस्तित्व में लाया गया।

जिला बनने के बाद विकास की रफ्तार ने पकड़ा जोर
शोध-पत्रिका में दर्ज विवरण के अनुसार, सिंगरौली में जिला बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और पेयजल जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ीं।

विकास कार्यों में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, हवाई पट्टी, सिंचाई24 परियोजनाएं और विद्युत एवं कोयला परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है। यानी जिस सिंगरौली को कभी केवल कोयला और बिजली के लिए पहचाना जाता था, वहां उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का विस्तार भी विकास की कहानी का हिस्सा बना।

स्कूल-कॉलेज से लेकर पुल-पुलिया तक का विस्तार
पत्रिका में बताए गए कार्यों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। इसमें पुल-पुलिया, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र और शासकीय लीड कॉलेज जैसे कार्यों का भी उल्लेख है।

सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी कई कार्य किए जाने की बात दर्ज है
सबसे खास बात यह कि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 53 एकड़ भूमि में केंद्र तैयार होने और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने का उल्लेख है। वहीं लीड कॉलेज के भवन विस्तार के लिए 12 एकड़ जमीन से जुड़ा विवरण भी शोध-पत्रिका में दिया गया है।

गांवों तक स्वास्थ्य और घर-घर पानी पहुंचाने की कोशिश
सिंगरौली के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगोड़ा, तियरा और पड़री के तैयार होकर संचालित होने की जानकारी पत्रिका में दी गई है।

इसके अलावा हर घर नल जल योजना के संचालन का भी उल्लेख किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा पहुंचाने की दिशा में किए गए प्रयास सामने आते हैं।

रेल कनेक्टिविटी ने बदली सिंगरौली की तस्वीर
सिंगरौली जैसे औद्योगिक क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रिका में दर्ज विवरण के अनुसार, सिंगरौली से भोपाल और सिंगरौली से दिल्ली तक साप्ताहिक ट्रेन, जबकि सिंगरौली से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी रेल सेवाओं का भी उल्लेख किया गया है।

यानी विकास की तस्वीर केवल सड़क और इमारतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सिंगरौली को प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली परिवहन सुविधाओं तक भी पहुंची।

एक सवाल आज भी अहम- क्या सिंगरौली के विकास की इस कहानी को नई पीढ़ी जानती है
सिंगरौली की राजनीति में अलग-अलग समय पर कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका निभाई है। लेकिन विधानसभा सचिवालय की शोध-पत्रिका में दर्ज यह सामग्री इस बात को समझने का एक आधार देती है कि सिंगरौली को जिला बनाने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और रेल जैसी सुविधाओं के विस्तार तक विकास का सफर किन पड़ावों से होकर गुजरा।

राम लल्लू वैश्य के समर्थक इन कार्यों को उनके राजनीतिक योगदान से जोड़कर देखते हैं, जबकि व्यापक तौर पर यह सिंगरौली के विकास की उस यात्रा का दस्तावेज है, जिसे आज की पीढ़ी के सामने रखना जरूरी है।

जिस सिंगरौली को आज देश ऊर्जा की राजधानी के रूप में जानता है, उसके विकास की कहानी सिर्फ कोयले और बिजली की कहानी नहीं है… इसके पीछे जिला गठन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रेल कनेक्टिविटी की एक लंबी यात्रा भी है।
कलेक्टर के निर्देश पर आरटीई नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल पर एक लाख रुपये का अर्थदंड

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। शिकायत की विस्तृत जांच के उपरांत अशासकीय संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल, घूरीताल (वैढ़न) के प्रबंधन पर ₹1 लाख का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। 

यह कार्रवाई  शिकायतकर्ता श्री छत्रपाल कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच के बाद की गई। जांच में पाया गया कि विद्यालय द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन नहीं कराया जा रहा था। कक्षा 5वीं एवं 8वीं का पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण नहीं कराया गया तथा पुरानी पुस्तकों से अध्यापन कराया गया, जिससे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए। यह कृत्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 29 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की संबद्धता शुल्क जमा नहीं होने के बावजूद विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। साथ ही कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अन्य संस्था से परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। जिला पंचायत सिंगरौली में आयोजित सुनवाई के दौरान संस्था संचालक एवं प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पक्ष में आवश्यक शैक्षणिक अभिलेख, दैनिक दैनंदिनी एवं संबद्धता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। 

जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली द्वारा जारी  आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन को ₹ 100000 की अर्थदंड राशि 7 दिवस के भीतर जिला रेडक्रॉस के भारतीय स्टेट बैंक, विंध्यनगर शाखा के खाते में जमा कर उसकी पावती जिला शिक्षा केन्द्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला सिंगरौली की जिला बैठक सम्पन्न

राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के आगामी कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के निमित्त जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके जी उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, विधायक रामनिवास शाह, कुंवर सिंह, राजेंद्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह जी ने दिया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिले की लोकप्रिय प्रभारी मंत्री माननीया श्रीमती संपत्तिया उइके जी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ते हुए अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के अभियानों को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जोड़ने का आह्वान किया।

संगठन के संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे जी ने अभियान की संगठनात्मक तैयारियों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यक्रम को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

जिला प्रभारी श्री विनोद यादव जी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना है।

बैठक के दौरान कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेश पांडेय जी द्वारा आगामी अभियान की तैयारी एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक का  मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता जी, और सह संयोजक श्री दिग्विजय सिंह ध्रुव सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य , पूर्व जिलाध्यक्ष  रामसुमिरन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवसर  प्रणव पाठक , नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह,   एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा जायसवाल जी सहित सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण, अभियान की टोली के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर काफी उत्साह और उत्सुकता से सफल बनाने में लगी हुई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है जिसे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सहयोगी साथियों व विधायकों मे भी काफी उत्साह से अभियान को पूरा करने में लगे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी ने विरोधियों को दिखा दिया है कि राष्ट्र भक्ति, देशभक्ति भाजपा से सीखें जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर विधायक भूपेश चौबे ने खुद हाथों में तिरंगा झंडा लिए  चतरा मंडल के रामगढ़ में 🇮🇳
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में युवाओं और कई साथियों के साथ गली गली घर घर तिरंगा झंडा लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!🇮🇳