लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना को लेकर डीएम ने दी जानकारी
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज, 27 अगस्त। जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने योजना के उद्देश्य, महिला सशक्तिकरण तथा इसके तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और उनके लोककल्याणकारी कार्यों से प्रेरणा लेते हुए मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस यात्रा एवं योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए करीब 650 बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने आमजन से इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की। डीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान और सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ लोकमाता अहिल्याबाई के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए योजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं। उन्होंने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया
Bara, Allahabad | Aug 27, 2026