करछना में ट्रेन से कटकर सफाई कर्मी की मौत, चार नाबालिग बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक सफाई कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार हरिजन (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते थे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
दिनेश कुमार अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। सभी बच्चे नाबालिग बताए जा रहे हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Bara, Allahabad | Aug 27, 2026