गौचर मेले की तैयारियां तेज, इस वर्ष और भव्य होगा आयोजन
📍 गौचर, चमोली।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और औद्योगिक विकास की पहचान राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 नवंबर से आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए गौचर में दूसरी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि गौचर मेला उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की विशिष्ट पहचान है। इस वर्ष मेले के स्वरूप को और अधिक विस्तृत एवं आकर्षक बनाया जाएगा। मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया जाएगा।
वहीं, मेलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। समितियों में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष मेले का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए।
✨ लोक संस्कृति का संगम, औद्योगिक विकास की पहचान और उत्तराखंड की परंपराओं का उत्सव—गौचर मेला 2026!
#गौचरमेला2026 #गौचरमेला #चमोली #उत्तराखंड #लोकसंस्कृति #औद्योगिकविकास #Uttarakhand