*गुरुग्राम यातायात पुलिस की बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 2 दिनों में 250 वाहन किए इंपाउंड।*
दिनांक: 3 अक्टूबर 2026.
गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों में गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चल रहे 250 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर High Security Registration Plate (HSRP) निर्धारित नियमों के अनुसार अवश्य लगवाएं। वाहन पर स्पष्ट एवं निर्धारित नंबर प्लेट होने से वाहन की पहचान सुनिश्चित होती है और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।
गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहनों पर वैध एवं निर्धारित नंबर प्लेट लगवाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करती है।
Uklana, Hissar | Oct 4, 2026