सीतापुर रोड पर आंधी का कहर, सड़क पर गिरे पेड़ से लगा भीषण जाम
#हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में सीतापुर रोड पर तेज आंधी के चलते कई पेड़ सड़क पर गिर गए। पेड़ों के सड़क पर गिरने से मार्ग बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क से पेड़ हटाकर जाम खुलवाने की मांग की है।
#रिपोर्ट: विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज