*एसडीआरएफ मुख्यालय गाडोता में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ*
° कमाण्डेन्ट रेवन्त दान ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जवानों ने स्वप्रेरणा से लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
जयपुर :कमलेश आमेटा
मानसून सत्र के मद्देनजर एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता, जयपुर में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कमाण्डेन्ट एसडीआरएफ रेवन्त दान आईपीएस ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य बटालियन परिसर को हरा-भरा बनाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा बल के जवानों में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर डिप्टी कमाण्डेन्ट नरेश शर्मा, सहायक कमाण्डेंट जग्गूराम, संजय कुमार शर्मा, दीपक कुमार, उमेश गौतम, रोहित चौधरी एवं अजय कुमार सहित बटालियन मुख्यालय में उपस्थित अधीनस्थ अधिकारियों एवं रेस्क्यू टीम के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। बटालियन के प्रत्येक जवान द्वारा स्वप्रेरणा से पौधारोपण किया जा रहा है।
*सुरक्षा और देखरेख के लिए विशेष 'ग्रीन टीम' का गठन*
पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बटालियन स्तर पर विशेष ‘ग्रीन टीम’ का गठन किया गया है। यह टीम पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं उनके संरक्षण की निगरानी करेगी। अभियान के माध्यम से एसडीआरएफ परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ जवानों में पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया जा रहा है।
-----------