उज्जैन: नगर निगम की रिमूवल गैंग का एक्शन, चक्रतीर्थ से हटाया गया अस्थाई अतिक्रमण 🚜🛑
उज्जैन नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के सख्त निर्देशों के बाद शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को निगम के जोन क्रमांक 1, वार्ड क्रमांक 13 के अंतर्गत आने वाले चक्रतीर्थ क्षेत्र में नगर निगम की रिमूवल गैंग ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षेत्र में किए गए सभी अस्थाई और अवैध अतिक्रमण को हटा दिया है। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि शहर में यातायात और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #AntiEncroachment #Chakratirth #siti24ujjain