उज्जैन: दूध पार्लर संचालक का 'देसी जुगाड़', 2 हजार के हाईटेक अलर्ट सिस्टम से 9 बार पकड़वाए चोर 🥛🚨
उज्जैन के देवास रोड स्थित सांची पार्लर संचालक विशाल सिंह जादौन ने बार-बार हो रही चोरी से परेशान होकर एक अनोखा 'देसी जुगाड़' तैयार किया है। जावरा से इलेक्ट्रिकल पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर चुके विशाल ने साल 2012 में महज 2 हजार रुपये की लागत से एक टावर-बेस्ड जीएसएम अलर्ट सिस्टम बनाया था। यह हाईटेक डिवाइस दुकान में कोई भी संदिग्ध गतिविधि होते ही सीधे उनके मोबाइल पर कॉल और मैसेज भेज देती है। इस स्वदेशी तकनीक की बदौलत विशाल अब तक पुलिस की मदद से 9 बार चोरों को रंगे हाथों पकड़वा चुके हैं। हालांकि, आज के समय में ऐसे सिस्टम ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हैं, लेकिन 14 साल पहले सीमित संसाधनों में किया गया विशाल का यह इनोवेशन आज भी लोगों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल है।
#UjjainNews #Innovation #DesiJugaad #HighTechAlert #siti24ujjain