JSSC-CGL को लेकर CID की बड़ी कार्रवाई, JSSC कार्यालय में पहुंची टीम
राँची। JSSC-CGL परीक्षा को लेकर जांच तेज हो गई है। CID की टीम ने JSSC कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की है। टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है और परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
इससे पहले CID की टीम ने सचिव सुधीर गुप्ता के आवास पर भी छापेमारी की थी। अब जांच के दायरे में JSSC-CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी शामिल किए जा रहे हैं।
CID की ओर से परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
JSSC-CGL परीक्षा को लेकर छात्रों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में CID की इस कार्रवाई को जांच की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
#JSSCCGL #JSSC #CID #Jharkhand #Ranchi #JSSCCGLNews #StudentProtest #JSSCExam #JharkhandNews #RanchiNews #BreakingNews #CGLExam #StudentMovement
Bariyatu, Latehar | Aug 17, 2026